ब्रेकिंग
MP Dairy Shifting Project: रतौना-हफसिली डेयरी प्रोजेक्ट में निगम का कड़ा एक्शन, जमा राशि भी की गई रा... Dr. Harisingh Gour University: स्टैनफोर्ड और एल्सेवियर की सूची में सागर यूनिवर्सिटी के 12 प्रोफेसर श... Ramanujganj Van Vatika: तीन महीने में पूरी होगी रामानुजगंज वन वाटिका की तस्वीर, ओपेन जिम और चिल्ड्रे... Raipur Health News: नवरात्रि उपवास में गरबा के साथ कैसे रखें सेहत का ख्याल? जानिए एनर्जी बढ़ाने के आ... Bhilai News: सीएम के कार्यक्रम में बच्चों को घंटों बैठाए रखने पर विवाद, कांग्रेस ने की कार्रवाई की म... Raipur Crime News: आमानाका थाना क्षेत्र में 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, AIIMS का सिक्योरिटी गार्... Bastar Local Products: दंतेवाड़ा के जैविक चावल और वनोपज को मिली नई पहचान, महिला FPO ने शुरू किया ब्र... Kavirdha News: कवर्धा में किसानों का बड़ा आंदोलन खत्म, गन्ने का भाव बढ़कर हुआ 425 रुपये, सरकार ने मा... Kanker News: कांकेर के सीएएफ कैंप में अनोखी पहल, जवान रूपधर चौहान अपने हाथों से बना रहे हैं मां दुर्... Jagdalpur News: बस्तर बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रशासन का बड़ा कदम, 25 करोड़ से अधिक की राहत राशि सीधे ख...
मध्यप्रदेश

मिलों ने घटाए तुवर के दाम, मूंग की आपूर्ति कम होने से मंदी नहीं

इंदौर। वैवाहिक सीजन की वजह से चने में दाल मिलों की मांग निकलने लगी है। नीचे स्तर पर बिकवाल कमजोर होने से चने में सुधार की उम्मीद की जा रही है। सरकार द्वारा सस्ते रेट पर चने दाल की बिक्री किए जाने के कारण पिछले कुछ दिनों से चने में कारोबार कमजोर चल रहा था, लेकिन अब अच्छी क्वालिटी के चने में मिलों की लेवाली एकाएक बढ़ गई है। चने का स्टाक कमजोर होने के कारण आने वाले दिनों में बाजार कुछ मजबूत हो सकते हैं। शनिवार को चना कांटा 6300-6350, विशाल 6150-6200 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया।

दूसरी ओर इस सप्ताह काबुली चने में कमजोर कारोबार की वजह से कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिली है। व्यापारियों का कहना है कि घटने दामों पर बिकवाल पीछे हटने लगी है और जल्द ही नीचे दामो पर लेवाली निकलने की उम्मीद है। ऐसे में काबुली चने के भाव में पुन: मजबूती के संकेत नजर आ रहे हैं। दरअसल, मैक्सकों में काबुली चने की शॉर्टेज की वजह से वहां कीमतें कुछ बढ़ गई है। इससे ध्यान में रखते हुए भारतीय काबुली चने में निर्यातकों की पूछताछ बाजार में आ सकती है। ऐसे में वर्तमान दामों पर ज्यादा मंदी के संकेत कम नजर आ रहे हैं। कंटेनर में डालर चना (40/42) 16200, (42/44) 16000, (44/46) 15800, (58/60) 14600, (60/62) 14500 62/64 14400 रुपये क्विंटल रह गया।

इधर, मूंग की आपूर्ति कमजोर होने और छिटपुट लेवाली के चलते मूंग के दाम मजबूत बोले जा रहे है। सप्लाई व मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमें ज्यादा मंदी की संभावना कम हैं। तुवर की कीमतों में आई जोरदार गिरावट के बाद दाल मिलो द्वारा तुवर दाल के दाम भी घटाना शुरू कर दिए हैं। शनिवार को तुवर दाल में करीब 200 रुपये की मंदी रही। उड़द में कारोबार सामान्य रहा। भाव में कोई खास परिवर्तन नहीं रहा।

दलहन के दाम – चना कांटा 6300 से 6350, विशाल 6150-6200, डंकी 5600-5750, मसूर 6150, तुवर महाराष्ट्र सफेद 10300-10600, कर्नाटक 10600-10800, निमाड़ी तुवर 9000-10000, मूंग 8600-8700, बारिश का मूंग नया 9000-10000, एवरेज 7000-8000, उड़द बेस्ट 9200-9500, मीडियम 7500-8300, हल्का उड़द 3000-5000, गेहूं मिल क्वालिटी 2650-2700, मालवराज 2600-2650, बेस्ट 2700-2725 रुपये क्विंटल के भाव रहे।

दालों के दाम – चना दाल 8220-8300, मीडियम 8400-8500, बेस्ट 8600-8700, मसूर दाल 7700-7800, बेस्ट 7900-8000, मूंग दाल 10600-10700, बेस्ट 10800-10900, मूंग मोगर 11400-11500, बेस्ट 11600-11700, तुवर दाल 13600-13700, मीडियम 14500-14600, बेस्ट 15200-15400, ए. बेस्ट 16300-16400, ब्रांडेड तुवर दाल 16800, उड़द दाल 11200-11300, बेस्ट 11400-11500, उड़द मोगर 11400-11500, बेस्ट 11600-11800 रुपये क्विंटल के भाव रहे।

इंदौर चावल के दाम – दयालदास अजीतकुमार छावनी के अनुसार बासमती (921) 11500-125500, तिबार 9500-10000, बासमती दुबार पोनिया 8500-9000, मिनी दुबार 7500-8000, मोगरा 4200-6500, बासमती सेला 7000-9500 कालीमूंछ डिनरकिंग 8500, राजभोग 7500, दुबराज 4500-5000, परमल 3200-3400, हंसा सेला 3400-3600, हंसा सफेद 2800-3000, पोहा 4300-4700 रुपये क्विंटल के भाव बताए गए।

आटा-रवा भाव : आटा 1520-1540, मैदा 1550-1555, रवा 1580-1600 और बेसन 3900-4000 रुपये कट्टा।

Related Articles

Back to top button