ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...
मध्यप्रदेश

MP Election 2023: चुनाव में किए गए कर्म के फल की मनोकामना से प्रत्याशी अब भगवान की शरण में

ग्वालियर। पहले टिकट के लिए देवी-देवताओं के सामने अर्जी लगाई। टिकट मिलने के बाद पूरी शिद्दत के साथ मतदाताओं को लुभाने के लिए रात और दिन एक कर दिया। अब चुनाव में किए गए कर्म के फल की मनोकामना से एक बार फिर प्रत्याशी देवी-देवाताों की शरण में हैं।

एक प्रत्याशी ने बताया कि कर्म के साथ मनोवांछित फल के लिए ग्रहों का अनुकूल होना भी आवश्यक है, इसलिए जीत का सेहरा अपने सिर बांधने के लिए कुंडली के अनुसार ग्रह शांति कराकर जीत के रास्ते की बाधाओं को दूर करने का प्रयास कर रहे हैं। ज्योतिषों की सलाह पर गुरु को शक्तिशाली बनाने, शनि को मनाने के लिए जाप व अनुष्ठान किये जा रहे हैं।

अंचल में दतिया के पीतांबर माई और धूमावती माई पर गोपनीय रूप से अनुष्ठान किये जा रहे हैं, इसके साथ तारापीठ पर जाप व मंशापुर्ण हनुमान मंदिर पर अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित की जा रही है। प्रत्याशियों के घरों से ब्राह्मणों व ज्योतिष विद्वानों को आते-जाते देखा जा रहा है। जो कि जीत के लिए अनुष्ठान व जाप ग्रह शांति के लिए कर रहे हैं। जीत के लिए प्रत्याशी हर संभव उपाय कर रहे हैं।

इन मंदिरों में हो रहे अनुष्ठान

जीत के लिए प्रत्याशियों द्वारा दतिया की जग प्रसिद्ध पीतांबरा माई व धूमावती के श्रीचरणों में अनुष्ठान करा रहे हैं। ऐसी मान्यता है कि यहां अनुष्ठान कराने से दुश्मन पराजित होते हैं। इसी मान्यता के आधार पर पीतांबरा माई के मंदिर पर नेताओं के नाम पर जाप व अनुष्ठान करा रहे हैं। दूसरा स्थान तारादेवी का है। बिरला नगर में स्थित तारादेवी के मंदिर में जाप व अनुष्ठान बढ़ा है। तीसरा सिद्ध स्थान रेलवे स्टेशन के पुल के नीचे स्थित मंशा पूर्ण हनुमान मंदिर है।

यहां वर्षों से रामायण पाठ बगैर विराम दिये किया जा रहा है। ऐसी मान्यता है कि जहां रामायाण होती है, श्रीराम के नाम का स्मरण होता है, वहां पवन पुत्र स्वयं मौजूद रहते हैं। मंशापूर्ण हनुमान मंदिर से जिले के केंद्रीय मंत्री की अस्था भी जुड़ी हैं। इस मंदिर में मनोकामना पूर्ण करने के लिए अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित की जा रही है।

टिकट व जीत के लिए हारे के सहारे की शरण में पहुंचे

कलयुग में श्याम बाबा के प्रति लोगों की श्रद्धा और विश्वास बढ़ा है। राजनेता भी शुभ फल के लिए हारे के सहारे के शरण भी है। क्योंकि मान्यता है कि जीवन पथ पर हारे व्यक्ति का श्याम बाबा सहारा बनते हैं। जिले के कुछ प्रमुख नेता बाबा श्याम की नगरी खाटू पहुंचे थे। कुछ भीमताल के सिद्ध संत नीम करौली महाराज का नाम जप रहे हैं।

घरों में भी हो रहे अनुष्ठान

देवी-देवताओं को मनाने के लिए कुछ प्रत्याशियों के घरों में कलश स्थापना के साथ जाप व अनुष्ठान किये जा रहे हैं। प्रत्याशी की पत्नी भी पति का भाग्य चमकाने के लिए ज्योतिषों द्वारा बताए अनुसार पूजा-जप तप कर रही हैं। प्रत्याशी जीत के लिए मतदाताओं को मनाने के बाद अब हर जतन कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button