ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...
मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश में बिजली कंपनी के एई को 12 हजार रुपए की घूस लेते हुए लोकायुक्त पुलिस के दल ने रंगे हाथों पकड़ा

उज्जैन। लोकायुक्त पुलिस के दल ने एमपीईबी के सहायक यंत्री को नए व्यवसायिक विद्युत कनेक्शन देने के एवज में 12 हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। सहायक यंत्री ने एमपीईबी के एक विद्युत ठेकेदार के माध्यम से रिश्वत राशि मांगी थी। लोकायुक्त पुलिस के उप पुलिस अधीक्षक राजेश पाठक ने बताया कि एमपीईबी के ठेकेदार राधेश्याम सिसोदिया निवासी ग्यारसी नगर भैरवगढ़ ने लोकायुक्त को शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत में बताया गया था कि ठेकेदार सिसोदिया ने अपने क्लाइंट तृप्ति गुप्ता निवासी आनंद गंज के झिरी के नए होटल के लिए विद्युत कनेक्शन की फाइल एमपीईबी के सहायक यंत्री मणिशंकर को प्रस्तुत की थी। सहायक यंत्री मणिशंकर ने विद्युत कनेक्शन की फाइल स्वीकृत करने के लिए 12 हजार रूपए रिश्वत मांगी थी। इसके बाद ठेकेदार सिसोदिया ने लोकायुक्त एसपी को रिश्वत मांगने की शिकायत की थी। लोकायुक्त पुलिस ने जब इस मामले में जांच कराई तो शिकायत सही पाई थी।

इसके बाद पूरी तैयारी के बाद एई को ट्रेप करने के लिए लोकायुक्त ने ठेकेदार राधेश्याम सिसोदिया के माध्यम से सहायक यंत्री मणिशंकर को 12 हजार रूपए की रिश्वत देने के लिए इंदौर गेट स्थित पूर्णानंद गणेश मंदिर के पास बुलाया था। सहायक यंत्री मणिशंकर द्वारा रिश्वत राशि लेते ही लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथों उसको पकड़ लिया। एमपीईबी यंत्री  जो राशि मांगी थी उसमें 11 हजार रूपए अपने स्वयं के लिए और 1 हजार रूपए क्षेत्र के लाइनमैन विनायक राव के लिए मांगे थे।
ठेकेदार का कहना है कि एमपीईबी के सहायक यंत्री द्वारा नए विद्युत कनेक्शन की फाइल पर रिश्वत राशि की मांग की जाती है।

Related Articles

Back to top button