ब्रेकिंग
Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ... Japan MMX Mission to Mars: मंगल ग्रह के रहस्यों को उजागर करने के लिए जापान का अंतरिक्ष यान रवाना, फो... Global Protests: फ्रांस की सुलगती आग से तीन महाद्वीपों तक फैला भूचाल, दुनिया भर में विरोध प्रदर्शन Swavlamban 2026 Indian Navy: दिल्ली में होगा नौसेना के स्वदेशीकरण कार्यक्रम 'स्वावलंबन 2026' का आयोज... Ahmedabad Serial Blasts Case: सुप्रीम कोर्ट ने आतंकी मोहम्मद तनवीर की फांसी की सजा पर लगाई रोक, जेल ... Jamiat Ulema-e-Hind Delegation: रेस कोर्स मस्जिद और कब्रिस्तान के संरक्षण की मांग, किरेन रिजिजू से म...
मध्यप्रदेश

आठ विधानसभा की 2132 ईवीएम के वोटों की गिनती करने लगेंगी 126 टेबल

जबलपुर। जबलपुर की आठ विधानसभा में प्रत्याशियों का भविष्य तीन दिसंबर को तय हो जाएगा। चुनाव में मैदान में उतरे प्रत्याशियों की जीत और हार के परिणाम देने के लिए जिला निर्वाचन आयोग ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय में बनाए गए मतगणना केंद्र में तैनात कर्मचारी और अधिकारियों की बार-बार रिहर्सल कराई जा रही है, ताकि कोई गड़बड़ी न हो।

जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर सौरभ सुमन ने प्रेसवार्ता में बताया कि पनागर सिहोरा, उत्तर और बरगी विधानसभा के वोटों की गिनती 18-18 राउंड में पूरी होगी। वहीं पाटन, पूर्व और पश्चिम में 17 राउंड व कैंट में 16 राउंड में परिणाम सामने आ जाएंगे। जिले के आठों निर्वाचन क्षेत्र के 2132 मतदान केंद्रों पर डाले गए वोटों की गिनती के लिए मतगणना केंद्र में 126 टेबल लगाई जाएगी।

भारत निर्वाचन आयोग ने जिले से भेजे गए प्रस्ताव पर विधानसभा क्षेत्र पाटन और पनागर में चार-चार तथा विधानसभा क्षेत्र बरगी, जबलपुर पश्चिम एवं विधानसभा क्षेत्र सिहोरा में ईवीएम में डाले गए मतों की गणना के लिये दो-दो अतिरिक्त टेबल लगाने की मंजूरी दे दी है।

मोबाइल और धूम्रपान रहेगा प्रतिबंधित

बुधवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ कुमार सुमन की अध्यक्षता में स्टैंडिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह, उपजिला निर्वाचन अधिकारी मिशा सिंह, जिला पंचायत की सीईओ जयति सिंह तथा सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। बैठक में बताया गया कि मतगणना के लिए तय किए गए स्थल पर मोबाइल एवं धूम्रपान का उपयोग वर्जित रहेगा। मतगणना एजेंट गणना स्थल पर मोबाइल, केलकुलेटर, आडियो वीडियो रिकार्डर या ऐसी कोई भी डिवाइस तथा खाने-पीने की सामग्री आदि लेकर नहीं जा सकेंगे।

तीन दिसम्बर की सुबह सात बजे ईवीएम स्ट्रांग रूम खोला जाएगा। सुबह आठ बजे से पोस्टल बैलेट की गणना शुरू हो जाएगी। इसके आधा घंटे बाद ईवीएम के मतों की गणना होगी। पनागर में 310 ईवीएम के लिए 18 टेबल लगेंगी- इस बार विधानसभा क्षेत्र पाटन और पनागर के वोटों की गिनती अब 18-18 टेबल पर तथा विधानसभा क्षेत्र बरगी, जबलपुर पश्चिम और सिहोरा के ईवीएम के मतों की गिनती 16-16 टेबल पर की जाएगी।

तीन विधानसभा क्षेत्रों जबलपुर पूर्व, जबलपुर उत्तर और जबलपुर केंट के ईवीएम के मतों की गणना में 14-14 टेबल का ही इस्तेमाल किया जाएगा। पनागर के 310 मतदान केंद्रों पर ईव्हीएम में दर्ज मतों की गणना 18 टेबल पर की जाएगी। इस विधानसभा क्षेत्र के वोटों की गिनती के 18 राउंड होंगे। 18 राउंड में पनागर विधानसभा क्षेत्र के चार मतदान केंद्रों के वोटों की गिनती की जाएगी। पाटन विधानसभा के 306 मतदान केंद्रों में ईवीएम में पड़े मतों की गणना 17 राउंड में पूरी होगी। सत्रहवें चक्र में पाटन विधानसभा क्षेत्र के 15 मतदान केंद्रों के मतों की गिनती की जाएगी।

25 टेबल पर होगी डाकमत पत्रों की गणना

जिले की आठों विधानसभा में ईवीएम के मतों की गणना के लिए इस बार 126 टेबल के अलावा डाकमत पत्रों की गिनती के लिए 25 टेबल अतिरिक्त लगाई जा रही हैं। इनमें बरगी विधानसभा क्षेत्र में डाक मतपत्रों की गिनती के लिए दो टेबल लगाई जाएंगी। विधानसभा क्षेत्र पाटन, जबलपुर पूर्व, जबलपुर उत्तर, पनागर और सिहोरा के डाक मतपत्रों की गिनती तीन-तीन टेबल पर होगी तथा विधानसभा क्षेत्र जबलपुर केंट और जबलपुर पश्चिम के डाक मतपत्रों की गिनती के लिए चार-चार टेबल का इस्तेमाल होगा।

Related Articles

Back to top button