ब्रेकिंग
HSVP Plot Scam: ओस्टिज कोटे में फर्जी आवंटन पर ACB का बड़ा एक्शन, 2 रिटायर्ड IAS समेत 9 पर FIR दर्ज Gurugram Crime News: फर्रुखनगर में महिला ने पीजी की छत से कूदकर की आत्महत्या, पति पर दहेज उत्पीड़न क... हरियाणा में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान: 12-13 और 26-27 सितंबर को सभी बूथों पर बैठेंगे BLO अहमदाबाद में युगल गर्ग ने लहराया परचम: वर्ल्ड पैरा आर्चरी सीरीज 2026 में जीता कांस्य पदक Sonipat Police Encounter: नंदू गैंग के नाम पर मांगी 2 करोड़ की फिरौती, खरखौदा में फायरिंग के बाद मुठ... ग्रामीण सफाई कर्मियों के मानदेय में 2100 रुपये की बढ़ोतरी: जनवरी 2026 से मिलेगा बकाया एरियर यमुनानगर के पावनी रोड पर पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़: जवाबी फायरिंग में दो आरोपी घायल महिला अनुबंध कर्मचारियों की अतिरिक्त CL की सुविधा वापस: उच्च शिक्षा निदेशालय ने निरस्त किया आदेश हरियाणा के राइस मिलर्स को बड़ी राहत: चावल वापसी की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक बढ़ी Chhattisgarh Police Cyber Cell: कोरबा में 8 महीने में 400 से ज्यादा खोए फोन बरामद, डीएसपी ने सौंपा 2...
मध्यप्रदेश

MP Election 2023 Result: भाजपा ने 101 सीटों पर प्राप्त किए 51 प्रतिशत से अधिक मत

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने सीटें बढ़ाने के साथ ही अपना मत प्रतिशत हर बूथ पर 51 प्रतिशत तक ले जाने का लक्ष्य रखा था। लगभग एक वर्ष से इसके लिए कार्ययोजना बनाकर पार्टी के मोर्चा व संगठन इसमें जुटे हुए थे। चुनाव में पार्टी ने बड़ी जीत के साथ ही अपना मत प्रतिशत भी बढ़ाया है।

पार्टी को इस बार 48.55 प्रतिशत मत मिले हैं जो वर्ष 2018 मिले मत प्रतिशत 41.02 से 7.53 प्रतिशत अधिक है। इस तरह पार्टी का औसत मत प्रतिशत भले ही 48.55 रहा पर 101 विधानसभा सीटों पर भाजपा को कुल वैध मत में 50 प्रतिशत से अधिक मिले हैं। सर्वाधिक 70.89 प्रतिशत मत भाजपा को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के क्षेत्र बुदनी में मिले हैं।

इसके बाद गोविंदपुरा में 69.92, हुजूर में 67.95, इंदौर-4 में 68, रहली और गुना में 67 प्रतिशत मत मिले हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मतदाताओं ने भाजपा को अभूतपूर्व समर्थन दिया।

इनके अलावा 50 सीटें ऐसी रही हैं जहां पार्टी को 40 प्रतिशत से अधिक मत प्राप्त हुए हैं। 51 प्रतिशत मत पाने का लक्ष्य रखने और उसके अनुरूप काम करने से पार्टी का मत प्रतिशत बढ़ा है, जिससे पार्टी पिछले चुनाव की तुलना में 54 सीटें ज्यादा मिली हैं।

Related Articles

Back to top button