ब्रेकिंग
Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व...
खेल

अंपायर ने भी माना ये 3 खिलाड़ी हैं सबसे खतरनाक बल्लेबाज, तीनों ठोक चुके हैं तिहरा शतक

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के साइमन टॉफेल को क्रिकेट के इतिहास में सबसे अच्छे अंपायरों में गिना जाता है। साइमन टॉफेल ने अपने क्रिकेट करियर में तमाम बड़े मैचों में अंपायर की थी। 2000 के दशक में लगभग हर दूसरे-तीसरे मैच में साइमन टॉफेल अंपायरिंग करते मैदान पर दिख जाते थे। 48 साल के साइमन टॉफेल ने बतौर अंपायर 2012 में अपने करियर को अलविदा कह दिया था। अब साइमन टॉफेल ने इन 3 खिलाड़ियों को दुनिया का सबसे खतरनाक बल्लेबाज बताया है, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक ठोका है।

साल 1999 में पहले वनडे मैच में और साल 2000 में टेस्ट मैच में बतौर अंपायर डेब्यू करने वाले साइमन टॉफेल को उनकी सटीक अंपायरिंग के लिए जाने जाते रहे, जिसके लिए इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने उनको सम्मानित भी किया। साल 2004 से 2008 तक पांच बार साइमन टॉफेल को ICC umpire of the year का अवॉर्ड मिला। साइमन टॉफेल ने 74 टेस्ट मैच, 174 वनडे इंटरनेशनल मैच और 34 टी20 इंटरनेशनल मैचों में अंपायरिंग की था। इंटरनेशल क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद वे लेखक बने और अपनी एक किताब ‘Finding the Gaps’ लिखी।

टॉफेल ने दिया है रैपिड राउंड इंटरव्यू

साइमन टॉफेल ने ईएसपीएन क्रिकइंफो के साथ रैपिड राउंड इंटरव्यू में भाग लिया, जिसमें उनसे कुछ दिलचस्प सवाल पूछे गए। साइमन टॉफेल से पूछा कि बतौर अंपायर आपके क्रिकेट करियर में कौन सा खिलाड़ी सबसे ज्यादा अनुशासन प्रिय था तो उन्होंने इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व कप्तान मार्क वॉ और भारतीय दिग्गज राहुल द्रविड़ का नाम लिया। इसके अलावा उन्होंने भारतीय टीम के मैचों में अंपायरिंग करते दो हिंदी शब्द सीखे, जो ‘बस-बस’ और ‘थोड़ा-थोड़ा’ थे। वहीं, बतौर अंपायर उनके लिए इन 3 बल्लेबाजों को फेस करना मुश्किल रहा।

अंपायर ने बताया कि मेरे पास कोई दूसरी च्वाइस नहीं है, लेकिन वेस्टइंडीज के दिग्गज ओपनर क्रिस गेल, भारत के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और मौजूदा ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वार्नर वो खिलाड़ी हैं, जो एक अंपायर के लिए भी खतरनाक हैं। दरअसल, ये तीनों ही बल्लेबाज गेंदबाजों के साथ-साथ मैदानी अंपायरों के आस-पास से ताकत से शॉट खेलते रहे हैं, जिससे अंपायर भी दहशत में रहते थे। हैरान करने वाली बात ये है कि इन तीनों ही खिलाड़ियों ने टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक जड़ा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button