ब्रेकिंग
India Maritime Strategy: इंडो-पैसिफिक में भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम, AIME-2026 से मजबूत हुआ समुद्री ... INDIA Alliance Protest: EVM और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, खरगे बोले- 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक... महात्मा गांधी जयंती पर राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: आंदोलनों को एकजुट करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘सत... ईटानगर में ABVP की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक संपन्न: छात्र हितों और आगामी रणनीतियों पर हुआ गहन मंथन Vrindavan News: रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत से गरमाया माहौल, प्रेमानंद महाराज के दूसरे आश्रम में ... Dhanbad News: गैंगस्टर फहीम खान के घर 2004 में हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में 3 दोषियों को सजा, बॉडी... Bulandshahr Crime News: 4 महीने पहले हुआ था निकाह, पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या; आरोपी फरार Okhla Landfill Site Visit: सीएम रेखा गुप्ता ने ओखला लैंडफिल साइट का किया निरीक्षण, 100 एकड़ जमीन कूड... AIIMS Delhi: उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने AIIMS छात्रों से की 'कॉफी पर चर्चा', सुरक्षा और मेडिकल श... नासिक फैमिली कोर्ट से आरोपी निदा खान को वारंट: पति की तलाक याचिका पर 16 अक्टूबर को पेशी के निर्देश
धार्मिक

कब है साल की आखिरी मासिक दुर्गाष्टमी, नोट करें तिथि, शुभ मुहूर्त व पूजा विधि

इंदौर। हर महीने की अष्टमी को मासिक दुर्गाष्टमी मनाई जाती है। साल की आखिरी दुर्गाष्टमी 20 दिसंबर को मार्गशीर्ष माह में पड़ेगी। यह दिन देवी दुर्गा को समर्पित है। इस दिन मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा और व्रत रखा जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जो जातक मासिक दुर्गाष्टमी के दिन पूजा-अर्चना करता है। उसके जीवन के सारे दुखों का अंत हो जाता है। माता की कृपा से घर में सुख-समृद्धि बढ़ जाती है।

मासिक दुर्गाष्टमी 2023 का शुभ मुहूर्त (Masik Durgashtami 2023 Shubh Muhurat)

पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी 19 दिसंबर को दोपहर 01.07 मिनट से शुरू होगी। इसका समापन अगले दिन सुबह 11.14 मिनट पर होगा।

मासिक दुर्गाष्टमी 2023 पूजा विधि (Masik Durgashtami 2023 Puja Vidhi)

मासिक दुर्गाष्टमी की सुबह जल्दी उठ जाएं। फिर सबसे पहले देवी दुर्गा को हाथ जोड़कर प्रणाण करें। इसके बाद घर की साफ-सफाई करें। फिर स्नान करके खुद को शुद्ध करें। अब साफ कपड़े पहनकर व्रत का संकल्प लें। इस दिन लाल रंग के वस्त्र पहनना शुभ रहेगा। देवी को लाल रंग प्रिय है। अब पूजन चौकी पर लाल रंग का कपड़ा बिछाएं और मां देवी की मूर्ति या फोटो स्थापित करें। फिर विधि-विधान से पूजा करें।

पूजन में देवी को लाल पुष्प और फल चढ़ाएं। इसके बाद दुर्गा चालीसा का पाठ करें। फिर आरती करते मां से सुख-समृद्धि की कामना करें। शाम को आरती करते फलाहार ग्रहण करें।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button