ब्रेकिंग
Ujjain Murder Case: 10 साल के मासूम बेटे की गवाही से खुला पिता की हत्या का राज, मां समेत तीन को उम्र... Madhya Pradesh Action: आदिवासी छात्रों से अभद्रता करने वाले टीआई पर गिरी गाज, सीएम मोहन यादव के निर्... MP Industrial Development: महाकौशल और विंध्य क्षेत्र के विकास को मिलेगी रफ्तार, 3 लाख युवाओं को मिले... Uttarakhand News: कार दुर्घटना में महिला समेत दो की दर्दनाक मौत, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी Muralpura Police Station News: जयपुर में अनियंत्रित बस ने कई वाहनों को मारी टक्कर, मची अफरा-तफरी Supreme Court Action: महाराष्ट्र में मराठी भाषा नहीं जानने पर लाइसेंस रद्द करने का नियम! सुप्रीम कोर... BJP Booth Strategy Uttar Pradesh: ए, बी, सी और डी कैटेगरी में बंटेंगे बूथ, सरल ऐप से होगा फीडबैक और ... Allahabad High Court News: आजम खान और अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड मामले में फैसला सुरक्षित, सजा बढ... Health Minister Irfan Ansari: झारखंड के चार जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज, स्वास्थ्य मंत्री ने क... Jharkhand CM News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाई पारंपरिक रस्में, नेमरा गांव में माता की स्मृति म...
धार्मिक

शनिवार के दिन बिल्कुल भी न करें ये काम, वरना शनि देव नाराज होकर देंगे दंड

इंदौर।शनिदेव को न्याय के देवता कहा जाता है। पौराणिक और धार्मिक कथाओं के अनुसार शनिदेव को कर्मफल दाता के रूप में बताया गया है। वे व्यक्ति को उसके कर्मों के आधार पर परिणाम देते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शनिदेव भगवान सूर्य के पुत्र हैं। हिंदू धर्म में शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित माना जाता है। ऐसे में आप शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा जरूर करनी चाहिए। इससे उनकी कृपा प्राप्त होती है। इतना ही नहीं, शनिवार के दिन कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

इन चीजों को न खरीदें

नमक रोजमर्रा की जिंदगी में इस्तेमाल होता है। शनिवार के दिन नमक खरीदना अच्छा नहीं माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इससे शनिदेव नाराज हो सकते हैं। ऐसा भी माना जाता है कि शनिवार के दिन नमक खरीदने से व्यक्ति पर कर्ज बढ़ सकता है। शनिदेव के प्रकोप से बचने के लिए शनिवार के दिन नमक खरीदने से बचना चाहिए।

हिंदू धर्मग्रंथों के अनुसार, शनिवार के दिन लोहे की वस्तुएं खरीदना भी अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसा करने से व्यक्ति को शनिदेव के प्रकोप का सामना करना पड़ सकता है। इससे कई तरह की परेशानियां आ सकती हैं। शनिवार के दिन लोहे की वस्तुएं खरीदने से बचना चाहिए। अगर आप शनिवार को लोहे की कोई चीज खरीदते हैं, तो भी आप उसे अगले दिन घर ले जा सकते हैं।

सरसों का तेल

शनिदेव को सरसों का तेल प्रिय होता है, यह शनिवार के दिन मुख्य रूप से शनिदेव को चढ़ाया जाता है। लेकिन इसके बावजूद, शनिवार के दिन सरसों का तेल नहीं खरीदना चाहिए। ऐसा करने पर व्यक्ति को कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button