ब्रेकिंग
Mann Ki Baat: 'हरगिला चिड़िया' बनी असम के गांवों की पहचान; PM मोदी ने की 'हरगिला सेना' की जमकर तारीफ स्वच्छ यमुना अभियान: सीएम रेखा गुप्ता का श्रमदान, कहा- "अब यमुना में नहीं गिरेगा बिना ट्रीटमेंट वाला... PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स की नेशनल असेंबली में बोले पीएम मोदी; 'भारत और सेशेल्स को जोड़ता है... Waqf Amendment Act: वक्फ संपत्तियों को कानूनी दर्जा दिलाने की प्रक्रिया तेज; 30 जून तक पूरा करें रिक... Amarnath Yatra 2026: सुरक्षा के कड़े इंतजाम; अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने की बड़ी मॉक र... हरिद्वार: बीमार पत्नी की संदिग्ध मौत का खुलासा, दवा के नाम पर जहर देकर की पति ने हत्या Jabalpur Crime News: फेसबुक पर हिंदू नाम रखकर की दोस्ती, फिर धर्म परिवर्तन और तस्करी की कोशिश; मामला... खंडवा: अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर हमला, 8 वनकर्मी घायल; वर्दी फाड़ने और पथराव का वीडियो वा... Muzaffarpur Crime News: अवैध संबंध के शक में छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या, जांता से कुचलकर उतारा... Delhi E-Office System: दिल्ली सरकार में ई-ऑफिस का एक साल पूरा; फाइलों का निस्तारण हुआ तेज और पारदर्श...
मध्यप्रदेश

स्वजनों को सौंपा मुठभेड़ में मारे गए नक्सली का शव

बालाघाट। नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत 14 दिसंबर को गढ़ी क्षेत्र के कमकोदादर जंगल में हुई मुठभेड़ में मारे गए हार्डकोर नक्सली हिड़मा मड़काम उर्फ चैतू का शव शनिवार को उसके स्वजनों को सौंपा गया। जिला अस्पताल स्थित शव गृह में चैतू का शव रखा गया था। बता दें कि चैतू करीब 11 साल पहले नक्सली संगठन में शामिल हुआ था। उसे अत्याधुनिक हथियार चलाना आता था। वह छत्तीसगढ़ में कई नक्सली वारदातों में शामिल रहा था। बालाघाट पुलिस द्वारा इस साल 2023 में यह चौथा नक्सली है, जो एनकाउंटर में मार गिराया गया।

शव लेने बीजापुर छत्तीसगढ़ से बालाघाट पहुंचे थे स्‍वजन

शनिवार को शव लेने मृत नक्सली के पिता सन्नू पिता मासा मड़काम, चचेरा भाई मंगू पिता आयतू निवासी पमरा जिला बीजापुर छत्तीसगढ़ से बालाघाट पहुंचे थे। मृत नक्सली के शव को स्वजनों द्वारा शिनाख्त करने के बाद शव उन्हें विधिवत कार्रवाई करने के बाद सौंप दिया गया। स्वजन एंबुलेंस के माध्यम से शव लेकर अपने निवास के लिए रवाना हो गए।

सूचना मिली थी कि जंगल में 10-12 नक्सली जमा हैं

गौरतलब है कि दो दिन पहले जिला बल बालाघाट व मंडला तथा हाकफोर्स के जवानों की कमकोदादर जंगल में प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) संगठन के कान्हा भोरमदेव डिविजन व जीआरबी डिविजन के मलाजखंड दलम तथा टाडा दर्रेकसा संयुक्त एरिया कमेटी के सक्रिया सशस्त्र नक्सलियों में मुठभेड़ हुई थी। सूचना मिली थी कि जंगल में 10-12 नक्सली जमा हैं।

हार्डकोर व तीन राज्यों में 14 लाख का इनामी नक्सली

सर्चिंग के दौरान नक्सलियों ने जवानों पर अंधाधुन फायरिंग शुरू कर दी। जवानों की जवाबी कार्रवाई में हार्डकोर व तीन राज्यों में 14 लाख का इनामी नक्सली पमरा जिला बीजापुर छत्तीसगढ़ निवासी हिड़मा मड़काम उर्फ चैतू मारा गया, जबकि शेष नक्सली घने जंगल का फायदा उठाकर भाग निकले।

Related Articles

Back to top button