ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...
मध्यप्रदेश

नेशनल हेराल्ड प्रकरण… भोपाल में भूखंड के अवैध विक्रय की ईडी में शिकायत

भोपाल। राजधानी के प्रेस काम्प्लेक्स इलाके में एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड के भूखंड की अवैध बिक्री के आरोप एवं प्राप्त आय की जांच के लिए भोपाल स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्यालय में शिकायत की गई है। नवजीवन कर्मचारी संघ के मोहम्मद सईद, संजय चतुर्वेदी तथा मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व उपाध्यक्ष इरशाद राइन आदि ने नेशनल हेराल्ड के जमीन घोटाले के दस्तावेज जांच के लिए ईडी को सौंपे हैं।

मनी लांड्रिंग मामले में चल रही जांच

गौरतलब है कि ईडी एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) के विरुद्ध पीएमएलए, 2002 के अंतर्गत मनी लांड्रिंग मामले में जांच कर रही है। हाल ही में ईडी ने लगभग 752 करोड़ रुपये की संपत्ति को अस्थायी तौर पर कुर्क किया है। शिकायत में कहा गया है कि ईडी की जांच एवं कार्रवाई में भोपाल की संपत्ति का उल्लेख नहीं है, जबकि नियमों के उल्लंघन और अवैध कमाई का यह बड़ा मामला बताया जा रहा है। प्रेस काम्प्लेक्स में अखबार के प्रकाशन के लिए रियायती दरों पर आवंटित किए गए 1.14 एकड़ के भूखंड पर व्यावसायिक काम्प्लेक्स बनाकर कई हिस्सों में बेच दिया गया है। आरोप है कि एजेएल ने पावर आफ अटार्नी के नाम पर जमीन बेची, जबकि इससे प्राप्त आय कंपनी को नहीं मिली।

शिकायत में यह लिखा

शिकायत में लिखा गया है कि जिस समय भोपाल में एजेएल के भवन की बिक्री की जा रही थी, उसी समय एजेएल ने अपनी देनदारियों को चुकाने के लिए कांग्रेस से 90 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। अगर भूखंड बेचने से प्राप्त आय कंपनी के खाते में आती तो बिना कर्ज लिए एजेएल अपनी देनदारियां चुका सकती थी। इन सभी बिंदुओं की जांच की मांग शिकायत में की गई है।

Related Articles

Back to top button