ब्रेकिंग
कोहरे की कैद में मध्य प्रदेश, ऊपर से बर्फीली हवाओं का हमला, शाजापुर में 5 डिग्री से नीचे तापमान धार्मिक यात्रा का दुखद अंत: भोपाल के पास खूनी संघर्ष, ट्रैक्टर से टकराई पिकअप; 5 श्रद्धालुओं ने मौके... सड़क पर शव रख किन्नरों का बवाल: सागर में मर्डर या सुसाइड? जबरन गोमांस खिलाने के आरोपों ने बढ़ाई पुलि... केरल में खेल जगत को लगा सदमा: SAI हॉस्टल में मिली दो महिला खिलाड़ियों की लाश, सुसाइड या साजिश? जांच ... संवैधानिक संकट या सियासी साज़िश? रांची में ED बनाम पुलिस; बाबूलाल मरांडी बोले— 'नहीं सहेंगे बंगाल जै... नोएडा-ग्रेटर नोएडा के 'लापता' वोटर्स पर एक्शन: 1.76 लाख लोगों को नोटिस भेजेगा प्रशासन, पेशी के बाद ह... BMC इलेक्शन 2026: मतदान केंद्र पर फिल्मी सितारों की कतार, सुनील शेट्टी के 'खास मैसेज' ने युवाओं में ... काव्या मारन का मास्टरस्ट्रोक: जिस खिलाड़ी पर लगाया दांव, उसने पहले ही मैच में टीम को बना दिया चैंपिय... ईरान का ट्रंप को खौफनाक अल्टीमेटम: सरकारी टीवी पर जारी किया 'डेथ वारंट', लिखा— इस बार गोली सीधे पार ... RBI का बड़ा मास्टरस्ट्रोक: भारतीय बैंकिंग को मिलेगी नई ऊर्जा, युवाओं के लिए खुलेंगे करियर के हजारों ...
मध्यप्रदेश

विकसित भारत संकल्प यात्रा की उज्जैन से शुरुआत, पीएम व सीएम ने दिखाई हरी झंडी

उज्जैन। देश के पांच राज्यों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का शनिवार को शुभारंभ हो गया। प्रदेश में यात्रा की शुरुआत उज्जैन से हुई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी यात्रा को वर्चुअली हरी झंडी दिखाई। यात्रा में शामिल 11 वैनों को मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत के लिए दशहरा मैदान पर कार्यक्रम रखा गया। इस दौरान मुख्यमंत्री डा. यादव के साथ सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा और पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस जैन सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने पांच राज्यों मप्र, राजस्थान, तेलंगाना, मिजोरम और छत्तीसगढ़ में यात्राओं का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि जहां से दूसरों की गारंटी खत्म हो जाती है, वहां मोदी की गारंटी शुरू होती है।

मोदी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के प्रसार के लिए भी अपील की। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जिले में 21 लाभार्थी शिविर भी लगाए जाएंगे।

गृहनगर पहुंचने पर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत दशहरा मैदान पर हुए कार्यक्रम के बाद नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री मोहन यादव का उनके गृह नगर आगमन पर भव्य स्वागत किया गया।

शहर भर में 1500 से अधिक मंच लगाए गए। स्वागत का सिलसिला दशहरा मैदान से शुरू होकर पुराने शहर तक चला। इस दौरान हजारों की संख्या में नेताओं, कार्यकर्ताओं और आमजन ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

Related Articles

Back to top button