ब्रेकिंग
Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ... Japan MMX Mission to Mars: मंगल ग्रह के रहस्यों को उजागर करने के लिए जापान का अंतरिक्ष यान रवाना, फो... Global Protests: फ्रांस की सुलगती आग से तीन महाद्वीपों तक फैला भूचाल, दुनिया भर में विरोध प्रदर्शन Swavlamban 2026 Indian Navy: दिल्ली में होगा नौसेना के स्वदेशीकरण कार्यक्रम 'स्वावलंबन 2026' का आयोज... Ahmedabad Serial Blasts Case: सुप्रीम कोर्ट ने आतंकी मोहम्मद तनवीर की फांसी की सजा पर लगाई रोक, जेल ... Jamiat Ulema-e-Hind Delegation: रेस कोर्स मस्जिद और कब्रिस्तान के संरक्षण की मांग, किरेन रिजिजू से म... Bhojpur Double Murder News: भोजपुर में महानवमी के दिन हत्या की दो सनसनीखेज वारदातें, भांजे की मौत का... Govind Singh Dotasara Protest: एनएसयूआई नेत्री रितु बराला मारपीट मामले में गरमाई सियासत, जयपुर कमिश्... Madhya Pradesh Politics: दशहरे पर रावण की जगह मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन करेगी कांग्रेस, वोट चो...
व्यापार

सरकार ने जारी किया अलर्ट, Samsung के बाद अब iPhone यूजर्स को खतरा

आप आईफोन यूजर्स हैं तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है क्योंकि भारत सरकार ने यूजर्स के लिए एक चेतावनी जारी कर दी है। सैमसंग के बाद अब Apple के डिवाइस यूज करने वाले यूजर्स के ऊपर खतरा मंडरा रहा है। CERT-In (कंप्यूटर इमर्जेंसी रिस्पॉन्स टीम ऑफ इंडिया) ने शुक्रवार को कहा कि उसे ऐपल के प्रोडक्ट्स में कई खतरे मिले हैं।

ऐपल के प्रोडक्ट्स में कई खतरे

सरकार की साइबर सिक्योरिटी वॉचडॉग कंप्यूटर इमर्जेंसी रिस्पॉन्स टीम ऑफ इंडिया (CERT-In) ने शुक्रवार को कहा कि उसे ऐपल के प्रोडक्ट्स में कई खतरे मिले हैं। इनसे यूजर्स के डेटा की सेफ्टी हैकर्स के निशाने पर आ गई है। रिपोर्ट के अनुसार ये हैकर इनसे ऐपल डिवाइस में वायरस वाले कोड को रन कराने के साथ ही सिक्योरिटी रिस्ट्रिक्शन्स को भी बाइपास कर सकते हैं। इसके अलावा इनसे हैकर यूजर्स के डिवाइस में डिनायल ऑफ सर्विस (DoS) भी चालू कर सकते हैं।

CERT-In के मुताबिक ऐपल प्रोडक्ट के सॉफ्टवेयर में कई तरह की कमियां देखने को मिली हैं, जिससे हैकर्स आपकी डिवाइस को कंट्रोल में ले सकते हैं। ऐसे में यूजर्स का डेटा और जानकारी चोरी हो सकता है। जिन डिवाइस पर ज्यादा खतरा है, उसमें iOS, iPadOS, macOS, tvOS, watchOS और सफारी ब्राउजर शामिल हैं। उन सैमसंग स्‍मार्टफोन में शामिल हैं जो एंड्रॉयड 11, 12, 13 और 14 पर रन होती हैं।

‘हाई रिस्क’ कैटेगरी में खतरा

CERT-In के मुताबिक, यह खतरा यूजर्स की परेशानी बढ़ा सकता है। इस खतरे को ‘हाई रिस्क’ कैटेगरी में रखा है।यह सिक्योरिटी एडवाइजरी सैमसंग यूजर्स को दी गई चेतावनी के बाद आई है।

सैमसंग के डिवाइस भी सुरक्षित नहीं

मशहूर मोबाइल निर्माता कंपनी सैमसंग के बनाए कुछ स्‍मार्टफोन को लेकर हाल ही में सरकार ने चेतावनी जारी की थी। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत काम करने वाली नोडल एजेंसी CERT-In ने कहा था कि सैमसंग स्मार्टफोन जो अभी एंड्रॉयड 11, 12, 13 या 14 वर्जन पर चल रहा है, उनमें मौजूद खामियों का फायदा उठाकर हैकर्स यूजर्स का फोन हैक कर सकते हैं और उनका डेटा चोरी कर सकते हैं। सीईआरटी-इन की ओर से जारी अलर्ट, हाई-रिस्क वार्निंग कैटेगरी का है।

कहां- कहां मिली ये खामियां?

ये खामियां नॉक्स features में देखने को मिली हैं।
फेसिअल रिकग्निशन सॉफ्टवेयर में भी खामियां पाई गई हैं।
softsimd लाइब्रेरी में इनकरेक्ट डाटा साइज वेरिफिकेशन।
AR Emoji app में Authorisation इश्यूज आ रहे हैं।
Smart Clip ऐप में भी खामियां मिली हैं।

करें ये काम

अगर आपके डिवाइस को लेकर अलर्ट जारी किया गया है तो आपको फौरन डिवाइस का सॉफ्टवेटर लेटेस्ट वर्जन पर अपडेट कर लेना चाहिए। इसके अलावा अनजान मैसेज या लिंक पर क्लिक करने या अनजान ऐप्स डाउनलोड करने से परहेज करना चाहिए। पुराने ऐप्स में भी कमजोरियां हो सकती हैं जिनका हमलावर फायदा उठा सकते हैं। इसलिए Google Play Store पर जाकर सभी ऐप्स के अपडेट की जांच करें। फटाफट अपने सभी ऐप्स को अपडेट कर लें।

Related Articles

Back to top button