ब्रेकिंग
MP Dairy Shifting Project: रतौना-हफसिली डेयरी प्रोजेक्ट में निगम का कड़ा एक्शन, जमा राशि भी की गई रा... Dr. Harisingh Gour University: स्टैनफोर्ड और एल्सेवियर की सूची में सागर यूनिवर्सिटी के 12 प्रोफेसर श... Ramanujganj Van Vatika: तीन महीने में पूरी होगी रामानुजगंज वन वाटिका की तस्वीर, ओपेन जिम और चिल्ड्रे... Raipur Health News: नवरात्रि उपवास में गरबा के साथ कैसे रखें सेहत का ख्याल? जानिए एनर्जी बढ़ाने के आ... Bhilai News: सीएम के कार्यक्रम में बच्चों को घंटों बैठाए रखने पर विवाद, कांग्रेस ने की कार्रवाई की म... Raipur Crime News: आमानाका थाना क्षेत्र में 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, AIIMS का सिक्योरिटी गार्... Bastar Local Products: दंतेवाड़ा के जैविक चावल और वनोपज को मिली नई पहचान, महिला FPO ने शुरू किया ब्र... Kavirdha News: कवर्धा में किसानों का बड़ा आंदोलन खत्म, गन्ने का भाव बढ़कर हुआ 425 रुपये, सरकार ने मा... Kanker News: कांकेर के सीएएफ कैंप में अनोखी पहल, जवान रूपधर चौहान अपने हाथों से बना रहे हैं मां दुर्... Jagdalpur News: बस्तर बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रशासन का बड़ा कदम, 25 करोड़ से अधिक की राहत राशि सीधे ख...
मध्यप्रदेश

मालदीव घूम कर आए एक ही परिवार के दो लोग कोरोना पॉजिटिव…राज्यों में अलर्ट जारी

इंदौर: मालदीव की यात्रा के बाद गृह नगर इंदौर लौटे एक ही परिवार के दो लोग हफ्ते भर के भीतर कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

समेकित रोग निगरानी कार्यक्रम (आईडीएसपी) की जिला इकाई के नोडल अधिकारी डॉ. अमित मालाकार ने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए लोगों में एक 33 वर्षीय महिला और एक 38 वर्षीय पुरुष शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 13 दिसंबर को कोरोना वायरस संक्रमित मिली महिला उसके घर में पृथक-वास (होम आइसोलेशन) में रखे जाने की सात दिन की अवधि पूरी कर चुकी है, जबकि पुरुष के बारे में 18 दिसंबर को पता चला कि वह भी इस महामारी की जद में है।

मालाकार ने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित पुरुष अब भी अपने घर में पृथक-वास में है। उन्होंने बताया,‘‘दोनों मरीज एक-दूसरे के नजदीकी रिश्तेदार हैं और कुछ दिन पहले मालदीव की यात्रा से लौटे थे। उनमें सर्दी-खांसी के लक्षण पाए गए। दोनों की हालत ठीक है।’’

मालाकार ने बताया, वे कोरोना वायरस के किस स्वरूप से संक्रमित हैं, यह पता लगाने के लिए दोनों मरीजों के नमूने पूर्ण जीनोम अनुक्रमण जांच के लिए भोपाल के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भेजे गए हैं। देश में कोरोना वायरस के नये जेएन.1 स्वरूप का पहला मामला आठ दिसंबर को केरल में सामने आया था। सरकार ने सर्द मौसम और विशेष रूप से नये साल के उत्सव के दौरान बंद स्थानों में अपेक्षित भीड़ के संदर्भ में आम जनता को एहतियाती उपायों का पालन करने के लिए कहा है।

Related Articles

Back to top button