ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
मध्यप्रदेश

उपराष्ट्रपति धनखड़ की अवमानना के विरोध में भाजपा ने इंदौर में किया प्रदर्शन

इंदौर। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की अवमानना के विरोध में भाजपा इंदौर महानगर द्वारा रीगल तिराहा स्थित गांधी प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन करते हुए राहुल गांधी और टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी का पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। उन्होंने ईश्वर से विपक्ष को सदबुद्धि प्रदान करने की प्रार्थना की।

भाजपा नगराध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा कि विपक्षी दलों के सांसदों द्वारा लोकतंत्र के मंदिर यानी संसद में उपराष्ट्रपति का अपमान किया जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं शर्मनाक घटना है। राहुल गांधी, कल्याण बनर्जी और विपक्ष का यह व्यवहार बता रहा है कि उनके लिए लोकतंत्र एवं संवैधानिक व्यवस्था की गरिमा का कोई महत्व नहीं है। विपक्ष के कृत्य से साफ होता है कि यह घमंडिया गठबंधन है और देशभर में मोहब्बत की दुकान के नाम पर सिर्फ नफरत का सामान बेचा जा रहा है। इस तरह का व्यवहार कांग्रेस सहित पूरे विपक्ष के मानसिक दिवालियापन को दर्शाता है। इसकी जितनी निंदा की जाए कम है।

पूरी विपक्ष उपराष्ट्रपति से मांगे माफी

रणदिवे ने कहा कि राहुल गांधी और कल्याण बनर्जी सहित पूरे विपक्ष को उपराष्ट्रपति से माफी मांगनी चाहिए। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्णमुरारी मोघे, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, युवा आयोग अध्यक्ष निशांत खरे, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी दीपक जैन टीनू, पूर्व विधायक गोपीकृष्ण नेमा, मप्र राज्य सफाई कर्मचारी आयोग अध्यक्ष प्रताप करोसिया, कई भाजपा पार्षद और पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button