ब्रेकिंग
पचमढ़ी नागद्वारी मेले में दो दिन में पहुंचे 2 लाख श्रद्धालु: अव्यवस्थाओं से आक्रोशित भीड़ का हंगामा,... छतरपुर में सनसनी: मशहूर व्यापारी के इंजीनियर बेटे की रेलवे ट्रैक किनारे मिली संदिग्ध लाश, वर्क फ्रॉम... बुरहानपुर में 'वेस्ट से बेस्ट' की अनूठी मिसाल, केले के तनों से महिलाओं ने बनाईं ईको-फ्रेंडली राखियां विदिशा में बेतवा नदी के उफान से बिगड़े हालात, चरणतीर्थ घाट डूबा; शिव मंदिर में फंसे 3 बेजुबान जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग को मिली ऐतिहासिक सफलता, नई थेरेपी से एड्स पीड़ित माताओं के 13 बच्चे बने ए... ग्वालियर के श्मशान घाटों में खत्म होगी मनमानी: अब तय रेट पर मिलेंगे कंडे और लकड़ी, नगर निगम का बड़ा ... मध्य प्रदेश में लगेगा नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट, भोपाल-विदिशा मार्ग होगा 4-लेन; MP कैबिनेट के... भोपाल में 'हर घर तिरंगा' अभियान की भव्य तैयारी: कोलार से बैरागढ़ तक निकलेगी तिरंगा यात्रा, प्रशासन न... रतलाम में 24 घंटे में ढाई इंच बारिश: फसलों को मिला संजीवनी बूस्टर, जिला अस्पताल के वार्डों में टपका ... मध्य प्रदेश में बाहरी मजदूरों के वनोपज बोनस पर लगेगी रोक: मोहन यादव कैबिनेट का बड़ा फैसला, केवल स्था...
देश

CM सिद्धारमैया के प्राइवेट जेट में सफर का वीडियो वायरल, क्राउडफंडिंग को लेकर भाजपा ने साधा निशाना

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी जहां लोकसभा चुनाव की तैयारी के मद्देनजर क्राउडफंडिंग अभियान चला रही है, वहीं दूसरी ओर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और राज्य मंत्री जमीर अहमद खान प्राइवेट वीडियो में सफर कर रहे हैं। इसको लेकर अब भाजपा ने निशाना साधते हुए कहा है कि जब पार्टी चंदा मांग रही है, तो दोनों नेता प्राइवेट जेट में सफर कर रहे हैं। भाजपा नेता अमित मालवीय ने कटाक्ष करते हुए कहा कि दोनों नेता जब केंद्र सरकार से सूखा निधि की राशि जारी कराने के लिए गए थे तो दिल्ली से बेंगलुरु के बीच दोनों ने निजी जेट में आरामदायक सफर किया था।

सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

— B Z Zameer Ahmed Khan (@BZZameerAhmedK) December 21, 2023

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए अमित मालवीय ने लिखा कि “एक तरफ कांग्रेस क्राउडफंडिंग का नाटक कर रही है और I.N.D.I गठबंधन की बैठक में समोसे तक नहीं परोसे गए। ऐसे समय में कर्नाटक सरकार में आवास, वक्फ और अल्पसंख्यक मामलों के कैबिनेट मंत्री जमीर अहमद खान एक प्राइवेट जेट में सीएम सिद्धारमैया के साथ अपनी तस्वीरें शेयर कर रहे हैं।”

कुशासन से जूझ रही है जनता

अमित मालवीय ने आगे लिखा कि कर्नाटक कुशासन से जूझ रहा है, लेकिन कांग्रेस की लूट जारी है।” गौरतलब है कि इस वीडियो को कर्नाटक के मंत्री जमीर अहमद खान ने खुद शेयर किया था।

क्या है वायरल वीडियो में

वीडियो देखा जा सकता है कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के साथ कर्नाटक के मंत्री जमीर अहमद खान प्राइवेट जेट में सफर कर रहे हैं। इसे अहमद खान ने शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, “हमारे गौरवान्वित नेता, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के साथ दिल्ली से बेंगलुरु की यात्रा के सुखद पल।” कर्नाटक भाजपा नेता सीटी रवि ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि राज्य सरकार के पास सूखे से प्रभावित हमारे किसानों को भुगतान करने के लिए धन नहीं है, लेकिन मुख्यमंत्री को उड़ाने के लिए सारा धन है।

Related Articles

Back to top button