ब्रेकिंग
जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़... NEET परीक्षा मुद्दे पर संसद में गतिरोध के बीच अमित शाह की पहल, लोकसभा अध्यक्ष को लिखा विशेष पत्र
मध्यप्रदेश

एलिवेटेड ब्रिज बना तो हट जाएगी बीआरटीएस लेन, फिलहाल इसे सभी वाहनों के लिए खोलने का सुझाव

भोपाल। संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) मेन रोड से बीआरटीएस लेन हटाकर पहले की तरह सिंगल डिवाइडर बनाने काम नए साल में होने की उम्मीद है। व्यापारी चाहते हैं कि बढ़ते यातायात को देखते हुए फिलहाल लेन को सामान्य वाहनों के लिए भी खोल दिया जाए।

ऐसे बनेगा एलिवेटेड ब्रिज

बैरागढ़ मेन रोड पर एलिवेटेड ब्रिज बनाने का प्रस्ताव है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया प्रस्तावित है। यह ब्रिज सिंगल पिलर स्कीम के तहत बनाने का प्रस्ताव है। पिलर मेन रोड के बीच में ही बनाए जाएंगे। ऐसे में बीआरटीएस लेन हटना तय है। विधायक रामेश्वर शर्मा भी कह चुके हैं कि जल्द ही लेन हटेगी।

यातायात का दबाव बढ़ा

वर्तमान में यहां यातायात का दबाव बढ़ गया है। दोनों तरफ हाथ ठेलों के जमावड़े के कारण भी मार्ग छोटा हो गया है। इस कारण कई बार लोग लेन के अंदर से वाहन ले जाते हैं। हाल के दिनों में पुलिस लेन में आए वाहनों के चालान बनाने लगी है। व्यापारियों का कहना है कि मार्ग छोटा होने के कारण कई बार लेन में जाना मजबूरी हो जाता है। कपड़ा व्यापारी संघ के अध्यक्ष कन्हैया इसरानी का कहना है कि लेन हटाने तक इसे लो फ्लोर बसों के साथ सभी वाहनों के लिए खोल देना चाहिए।

सिंगल डिवाइडर की है जरूरत

तीन साल पहले मेन रोड से बीआरटीएस लेन हटाकर पहले की तरह सिंगल डिवाइडर बनाने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया था। कांग्रेस सरकार बनते ही तत्कालीन नगरीय प्रशासन मंत्री जयवर्द्धनसिंह ने इसकी घोषणा भी कर दी। जयवर्द्धन ने अपने सम्मान समारोह में कहा था किसंत हिरदाराम जी की कुटिया से सीहोर नाके तक लेन हर हाल में हटाई जाएगी। उनकी घोषणा पूरी होने से पहले ही प्रदेश में सरकार बदल गई। व्यापारियों का कहना है किसिंगल डिवाइडर बनाने से भी लोगों को राहत मिलेगी। इसके लिए लेन में लगी जालियों को निकालना होगा।

Related Articles

Back to top button