ब्रेकिंग
MP High Court Decision: पीड़िता के बच्चे से नहीं मिला DNA, रेप के आरोपी को हाईकोर्ट ने किया बाइज्जत ... Madhya Pradesh TET News: 12 अक्टूबर से शुरू होगी परीक्षा! जानें 5 साल से कम और ज्यादा सेवा वाले शिक्... MP DA Hike News Today: 9 महीने का इंतजार होगा खत्म! मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों का 3% बढ़ सकता... India Under-19 vs Australia: युवा ऑलराउंडर यशबर्धन चौहान का शानदार प्रदर्शन, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को ... Karan Johar Spy Movie: करण जौहर बनाएंगे RAW के पहले चीफ RN काव की बायोपिक, 2028 में होगी रिलीज Sri Lanka Water Shortage News: नदियां और कुएं सूखे, पीने के पानी के लिए तरसे लोग; अल नीनो बना बड़ी व... Gold Loan Demand in India: मजबूरी नहीं बल्कि स्मार्ट चॉइस बना गोल्ड लोन, युवाओं में तेजी से बढ़ रहा ... Sanchar Saathi Portal Alert: साइबर क्राइम और फर्जीवाड़े से बचने के लिए तुरंत चेक करें अपने नाम पर रज... Mahalakshmi Vrat Rules: 16 दिनों तक चलने वाला महालक्ष्मी व्रत किसे करना चाहिए और किसे नहीं? जानिए नि... Weekend Sleep Myth: वीकेंड पर 12 घंटे सोने से पूरी नहीं होती नींद, जानिए क्यों खतरनाक है स्लीपिंग पै...
खेल

Ind vs Aus: मुंबई वनडे से पहले परेशानी में विराट कोहली, करना होगा मुश्किल फैसला

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम को साल के पहले वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया जैसी ताकतवर टीम से भिड़ना है। तीन मैचों की सीरीज का आगाज मुंबई में मंगलवार से होना है। भारतीय टीम के सीरीज की शुरुआत से पहले एक बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है। कप्तान विराट कोहली के लिए मुश्किल यह है कि केएल राहुल और शिखर धवन दोनों ही ओपनर फॉर्म में हैं ऐसे में रोहित के साथ मुंबई में ओपनिंग कौन करेगा।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होना है। रोहित शर्मा का यह होमग्राउंड है और वह श्रीलंका टी20 सीरीज में आराम करने के बाद वापसी कर रहे हैँ। रोहित टीम इंडिया की तरफ से ओपनिंग की जिम्मेदारी निभाएंगे यह तो तय है लेकिन उनके साथ जोड़ीदार कौन होगा इस पर कप्तान कोहली और कोच रवि शास्त्री को माथापच्ची करना पड़ेगा।

रोहित और शिखर धवन की जोड़ी के पास अनुभव

शिखर धवन और रोहित शर्मा के पास भारतीय टीम के लिए पारी की शुरुआत करने का लंबा अनुभव है। दोनों ने साल 2013 में पहली बार ओपनिंग की थी तब से अब तक ये दोनों लिमिटेड ओवर में भारतीय पारी की शुरुआत करते आए हैं। 105 वनडे पारी की शुरुआत कर चुकी इस जोड़ी के नाम 4708 रन बनाए हैं जिसमें 210 रन की साझेदारी सर्वश्रेष्ठ रही है। इस रिकॉर्ड को देखते हुए कप्तान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रहित और धवन की जोड़ी को मैदान पर उतारना चाहेंगे।

केएल राहुल का हालिया फॉर्म शानदार

धवन के चोटिल होने पर वेस्टइंडीज के खिलाफ रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करने आए केएल राहुल ने शानदार पारियां खेली थी। भारतीय टीम के लिए आखिरी दोनों वनडे में रोहित के साथ राहुल ने शतकीय शुरुआत दिलाई थी। दूसरे वनडे में 227 जबकि तीसरे वनडे में रोहित और राहुल ने ओपनिंग में 122 रन जोड़े थे।

भारतीय की संभावित टी20 टीम  

विरट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, केदार जाधव, रिषभ पंत, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, नवदीप सैनी, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर और मोहम्मद शमी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button