ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
धार्मिक

: क्लिक करते ही बन जाएगा रामलला की आरती का पास, यहां जानें पूरी प्रोसेस

, अयोध्या। यदि आप भी नवनिर्मित राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए अयोध्या जाने की योजना बना रहे हैं तो राम लला की आरती में शामिल होने का पास अभी से तैयार कर सकते हैं। यह पूरी प्रोसेस आप घर बैठे एक क्लिक में कर सकते हैं। मिली जानकारी के मुताबिक घर बैठे ही श्रद्धालु रामलला की आरती में सम्मिलित होने के लिए पास तैयार सकते हैं और इसके लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने एक विशेष सॉफ्टवेयर तैयार कराया है। आरती में शामिल होने के लिए भक्तों को इस लिंक पर क्लिक करना होगा – https://srjbtkshetra.org/

यहां जानें पूरी प्रोसेस

  • https://srjbtkshetra.org/ पर क्लिक करते ही वेबसाइट का पेज खुलेगा।
  • सबसे पहले रिजर्व पास की लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • दूसरा पेज पर तारीख चुनने का विकल्प मिलेगा।
  • इसके बाद आरती के समय चुनने के लिए विकल्प मिलेगा।
  • सभी जरूरी जानकारी भरने के बाद श्रद्धालु के मोबाइल पर OTP आएगा।
  • OTP की एंट्री करने के बाद अपना नाम, पता, आधार नंबर, वोटर आइडी, पासपोर्ट, आदि का विस्तृत ब्योरा देना होगा।
  • आखिर में श्रद्धालु राल लला की आरती में शामिल होने के पास का प्रिंट आऊट निकाल सकते हैं।

जानें क्या है राम लला की आरती का समय

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल कुमार मिश्र ने जानकारी दी है कि आरती में शामिल होने के लिए भक्तों को किसी भी असुविधा से बचने के लिए ऑनलाइन पास निकालकर ही पहुंचना चाहिए। वहीं ट्रस्ट के एक अन्य कर्मचारी अनवेश मिश्र ने आरती के समय के बारे में बताया कि राम लला की सुबह 6 बजे मंगला आरती और रात्रि शयन आरती को छोड़ कर शेष सुबह 6.30 बजे की श्रृंगार आरती, दोपहर 12 बजे की भोग आरती व शाम 7 बजे की संध्या आरती का पास आनलाइन तैयार किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि अभी 20 पास बनाने की सुविधा है। हर आरती में 60 भक्त शामिल होते हैं। आरती में शामिल होने के लिए ऑफ लाइन पास राम जन्मभूमि पथ पर स्थित आरती काउंटर से मिलता है।

Related Articles

Back to top button