ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...
धार्मिक

नए साल में इस राशि वालों के लिए शुभ रहेंगे राहु और केतु, मिलेगी सुख-समृद्धि

इंदौर।  ग्रहों और नक्षत्रों की ज्योतिष शास्त्र में खास अहमियत है। कुछ ग्रहों को शुभ का दर्जा दिया गया है। राहु और केतु को अशुभ ग्रह माना जाता है। हालांकि अगर दोनों ग्रहों की कृपा किसी जातक पर हो जाए तो उसके वारे न्यारे हो जाते हैं। नए साल में राहु-केतु की स्थिति कुछ राशियों को फायदा पहुंचाएगी।

किन राशियों पर पड़ेगा राहु-केतु का शुभ प्रभाव?

राहु और केतु छाया ग्रह है। हर 15 महीने में राशि बदलते हैं। साल 2024 में दोनों ग्रहों का राशि परिवर्तन नहीं होगा। राहु मीन राशि और केतु कन्या राशि में रहेंगे। जब अन्य ग्रहों का गोचर होता हैं तो राहु-केतु का प्रभाव बदल जाता है।

तुला राशि

राहु और केतु के प्रभाव से नए साल में तुला राशि के लिए समय बहुत अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। नौकरीपेशा जातक करियर में प्रगति कर सकते हैं।

कुंभ राशि

साल 2024 कुंभ राशिवालों के लिए प्रसन्नता लेकर आएगा। राहु और केतु के प्रभाव से धन कमाने के साधन बढ़ेंगे। इस राशि के लोगों को बिजनेस में फायदा हो सकता है।

राहु को प्रसन्न करने के उपाय

  • शिवलिंग पर चांदी के नाग-नागिन चढ़ाएं।
  • शनिवार के दिन नीले रंग के वस्त्र में काले तिल भरकर दान करना शुभ होता है।
  • राहु दोष निवारण के लिए रुद्राभिषेक करना चाहिए।

केतु को प्रसन्न करने के उपाय

  • मंदिर में जाकर झंडा लगाने से केतु ग्रह की शांति मिलती है।
  • केतु ग्रह की शांति के लिए अश्वगंधा का पौधा लगाएं।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button