ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...
मनोरंजन

Bigg Boss 13: सिद्धार्थ को लेकर शहनाज़ के पिता ने दी ये सलाह, पारस को बताया सबसे बड़ा दुश्मन

नई दिल्ली। ‘बिग बॉस 13’ इस वक्त शहनाज़ गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की वजह से सबसे ज्यादा चर्चा में बना हुआ है। बीते हफ्ते शहनाज़ ने सिद्धार्थ के साथ जैसा बर्ताव किया उससे सलमान खान उनपर बहुत नाराज़ हुए। इतना ही नहीं सलमान ने सिद्धार्थ को भी ध्यान रखने की सलाह दी। दूसरी तरफ सलमान ने शहनाज़ को भी समझाया कि वो ऐस बर्ताव न करें। सलमान के बाद अब शहनाज़ के पिता भी उन्हें सिद्धार्थ से दूर रहने की सलाह देते नजर आएंगे।

बिग बॉस के अपकमिंग एपिसोड का जो प्रोमो सामने आया है उसमें शहनाज़ के पिता उन्हें समझाते नजर हैं कि वो सिद्धार्थ के साथ जो भी है उसे यहीं खत्म कर के आएं। वहीं उन्होंने बेटी को पारस को लेकर भी चेतावनी दी और उन्हें सबसे बड़ा दुश्मन बताया है। वीडियो में दिख रहा है शहनाज़ के पिता उनसे कहते हैं, ‘तेरा सिद्धार्थ शुक्ला के साथ जो भी है मेरी कसम खा कि उसे आगे नहीं बढ़ाएगी’। इसके बाद पारस को लेकर चेतावनी देते हुए शहनाज़ के पिता कहते हैं ‘अगर इस घर में तेरा सबसे बड़ा दुश्मन कोई है तो वो पारस है’। अब देखना होगा कि पिता के समझाने के बाद क्या शहनाज़ अपना गेम बदलेंगी?

माहिरा शर्मा की मां ने पारस को दी बेटी को किस ना करने की वॉर्निंग :

उसी वीडियो में माहिरा की मां इशारों-इशारों में पारस छाबड़ा को वॉर्निंग देती दिख रही हैं। वीडियो में दिख रहा है जैसे ही माहिरा अपनी मां को घर में देखती हैं वो इमोशनल हो जाती हैं और उनके गले लगकर रोने लगती हैं। इसके बाद माहिरा की मां पारस के पास जाती हैं और हंसते हुए कहती हैं कि ‘पारस मैं मारूं तुम्हें?’। इस दौरान माहिरा की मां, पारस की गर्लफ्रेंड आकांक्षा का भी जिक्र करती हैं और कहती हैं कि ‘तुम्हारी गर्लफ्रेंड आकांक्षा बहुत प्यारी है, और माहिरा तो तुम्हारी दोस्त है ही लेकिन अब उसे किस मत करना’। मां कि बात सुनकर पारस बस मुस्कुराकर अपना सिर हिला देते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button