ब्रेकिंग
MP Crime and Social News: छपारा के जामुन टोला गांव में शराब और जुआ-सट्टे पर प्रतिबंध, थाने पहुंचकर म... Jyotiraditya Scindia in Gwalior: केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने निभाई 300 साल पुरानी परंपरा, मंसूर शाह क... MP Wildlife News: इंदौर से आई विशेष टीम ने बुरहानपुर में पकड़ा रीछ, शहडोल के केशवाही में भी भालू के ... Bhopal News: सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वालों पर पुलिस की पैनी नजर, प्रशासन ने लोगों से की शा... MP Fraud News: रतलाम में करोड़ों की ठगी और संपत्तियों की जांच तेज, आरोपी महिला के कारनामों से जुड़ी ... Clean Drinking Water Bihar: नल-जल योजना में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, मुख्यमंत्री के निर्देश पर पीएचईड... Maharashtra Government Decision: सूखा प्रभावित इलाकों के बीच लोकायुक्त कार्यालय के लिए कारों पर खर्च... Medical Certification Report: कर्नाटक में दिल और सांस के बाद किडनी बनी मौत का तीसरा सबसे बड़ा कारण, ... Golden Book of World Records: कानपुर में दीपों से बनी कलात्मक आकृतियों ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 500 ... Patna ADM Corruption Case: आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ी कार्रवाई, 1.06 करोड़ के अवैध साम्राज्य ...
मध्यप्रदेश

नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म, पीड़िता राजस्थान से बरामद, आरोपित गिरफ्तार

श्योपुर। एक पखवाड़े पहले सोंठवां गांव से अगवा हुई किशोरी को देहात थाना पुलिस ने कोटा राजस्थान से बरामद कर लिया है। साथ ही उस आरोपित को भी दबोच लिया है, जो किशोरी को सोंठवां से अगवा करके ले गया था। पुलिस ने आरोपी को अपहरण, दुष्कर्म सहित अन्य कई धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया है। वहीं किशोरी को न्यायालय में पेश कर स्वजनों के सुपुर्द कर दिया है।

पुलिस ने नाबालिग को किया बरामद

देहात थाना प्रभारी राहुल रघुवंशी ने बताया कि सोंठवा निवासी एक 16 वर्षीय बालिका गत 13 दिसंबर को अगवा हो गई थी। उसे राजस्थान के कोटा निवासी आकाश नायक नामक युवक झांसा देकर अगवा कर ले गया था। आकाश के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की और मुखबिर की एक सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक पुलिस टीम को कोटा दबिश के लिए भेजा गया। जहां औद्योगिक नगर में किशोरी को आरोपी के साथ बरामद कर लिया।

अगवा करने के बाद कोटा जाकर रचा ली शादी

देहात थाना प्रभारी रघुवंशी ने बताया कि किशोरी अभी नाबालिग है, इसके बाद भी आरोपित आकाश नायक ने उसे कोटा स्थित अपने गांव ले जाकर शादी रचा ली। नाबालिग से शादी रचाना गैर कानूनी है। इसलिए आकाश के खिलाफ धारा 363, 366, 376 और पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। वहीं किशोरी को समझाइश देकर उसके स्वजनों के सुपुर्द कर दिया है।

Related Articles

Back to top button