ब्रेकिंग
Ranchi News: हरमू नदी को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए रांची नगर निगम का बड़ा एक्शन, शुरू हुआ सर्वे Chandigarh News: एक्ट्रेस का आरोप- डेरा प्रमुख के ड्राइवर ने किया शोषण, न्याय के लिए निहंग नेता की श... Panchkula News: पंचकूला मेयर कार्यालय और प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप Coalgate Case: नवीन जिंदल और पूर्व कोयला सचिव पीसी पारेख को कोर्ट का सम्मन, 17 जुलाई को पेश होने के ... नारायणगढ़ सुसाइड केस: पीड़िता की बहन का सनसनीखेज आरोप, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल Kaithal ACB Action: एनओसी और क्लेम सेटलमेंट के नाम पर घूस मांगना पड़ा भारी, महिला एजेंट धरायी Gwalior News: पुरानी छावनी से गायब 6 साल का मासूम सकुशल मिला, 'ऑपरेशन कन्हैया' रहा सफल Sehore Gas Leak News: सोनकच्छ टोल के पास अमोनिया गैस टैंकर में रिसाव, पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा ह... Morena News: पशुपालन विभाग के चपरासी ने पिस्टल लेकर उप संचालक को दी धमकी; वेतन कटने से था नाराज Morena News: लश्करीपुरा में मजदूर के घर बड़ी चोरी, 3 लाख का माल पार; पुलिस FIR दर्ज करने में सुस्त
मध्यप्रदेश

पुलिस का गुंडाराज… रात्रि गश्त के दौरान पुलिसकर्मी ने मचाया उत्पात, लोगों को डंडे से पीटा

सीहोर। शहर के भेरुंदा कस्बे में पुलिस वाहन से रात्रि गश्त के दौरान पुलिसकर्मी ने वर्दी का रौब दिखाते हुए जमकर उत्पाद मचाया और कई लोगों की डंडे से पिटाई कर दी। घटना रविवार रात्रि करीब 10.45 बजे की है। बताया जाता है कि आरोपित पुलिसकर्मी शराब के नशे में था। उसने कुछ दुकानों में घुसकर तोड़फोड़ भी की और सामान बाहर फेंक दिया। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। घटना के बाद पीड़ित लोग व परिजन थाने पहुंचे, लेकिन वहां उनकी सुनवाई नहीं हुई। इस पर उन्होंने पुलिस के आला अधकारियों से गुहार लगाई, जिसके बाद आरोपित पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह है मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार रात्रि करीब 10.45 बजे पुलिस वाहन से टीम गश्त पर निकली। उसमें शामिल हेड कांस्टेबल पवन बावड़िया शराब के नशे में उग्र हो गया और दुकानों पर बैठे लोगों पर अचानक डंडे बरसाने लगा। इसके चलते 15 से अधिक लोग घायल हो गए। घायल लोग पुलिस थाने रिपोर्ट लिखाने पहुंचे, लेकिन थाने में उपस्थित पुलिसकर्मियों ने रिपोर्ट नहीं लिखी। तब पीड़ितों ने इसकी शिकायतएसपी व एसडीओपी से की। एसपी मयंक अवस्थी ने एसडीओपी को थाने भेजा। एसडीओपी दीपक कपूर ने पीड़ितों से मुलाकात की व बताया कि उक्त पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया गया है। रात्रि 3 बजे एसडीओपी के आश्वासन पर पीड़ित घर लौट गए। लेकिन सोमवार को पीड़ितों ने थाने पहुंचकर घटना को अंजाम देने वाले पुलिसकर्मी के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने की मांग की।

Related Articles

Back to top button