ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
मध्यप्रदेश

पांच साल बाद जबलपुर में कैबिनेट की बैठक, मुख्यमंत्री मोहन यादव का प्रथम आगमन

जबलपुर2019 के बाद एक बार फिर जबलपुर में मप्र सरकार की कैबिनेट बैठने वाली है। तीन जनवरी को मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव कैबिनेट बैठक करने आ रहे हैं। शक्ति भवन में यह बैठक होगी। मुख्यमंत्री इससे पहले गैरीसन ग्राउंड में सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को संबोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री के प्रथम आगमन को भव्य बनाएंगे

उनके कार्यक्रम की तैयारिया प्रशासनिक स्तर पर की जा रही है इधर भाजपा संगठन ने भी मुख्यमंत्री के प्रथम आगमन को भव्य बनाने का प्रयास कर रही है। इसके पहले कांग्रेस की कमल नाथ सरकार ने 19 फरवरी 2019 को शक्ति भवन में कैबिनेट की बैठक की थी।

विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे

मुख्यमंत्री डा. यादव जबलपुर संभाग के विकास कार्यो की समीक्षा बैठक करेंगे। इसके लिए कई अहम प्रस्ताव बनाए जा रहे हैं। बता दे कि महाकोशल अंचल के जबलपुर में लंबे समय से कैबिनेट बैठक करवाने की मांग उठ रही थी जिसके बाद कांग्रेस ने जबलपुर में यह बैठक की थी। अब भाजपा भी जबलपुर में यह बैठक कर रही है।

सभा के लिए विशेष तैयारी की जा रही

गैरिसन ग्राउंड में सभा के लिए विशेष तैयारी की जा रही है। विशाल डोम और मंच बनाया जा रहा है। जिलेभर से लाभार्थियों और कार्यकर्ताओं को इस आयोजन में शामिल किया जाएगा। फिलहाल मुख्यमंत्री का मिनट टू मिनट कार्यक्रम नहीं जारी हुआ है लेकिन तैयारियां शुरू हो चुकी है।

भोपाल से कार्यक्रम नहीं आया है

सीएम के जबलपुर दौरे को लेकर आइजी उमेश जोगा का कहना है कि संभाग स्तरीय अधिकारियों की बैठक हुई थी, जिसमें कि सीएम के जबलपुर दौरे को लेकर चर्चा हुई। हालांकि अभी तक उनका भोपाल से कार्यक्रम नहीं आया है।

कार्यकर्ताओं से मुलाकात का मांगा वक्त

नगर अध्यक्ष भाजपा प्रभात साहू ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन की तीन जनवरी तारीख तय हुई है। उनका कार्यक्रम अभी जारी नहीं हुआ है लेकिन बताया जा रहा है कि संभवत: मुख्यमंत्री सुबह 10.30 बजे आएंगे। वे सबसे पहले भंवरताल पार्क में रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके पश्चात कल्चुरी होटल में संभागीय बैठक करेंगे। जहां जबलपुर संभाग के विकास कार्यो पर समीक्षा होगी। इसके बाद गैरीसन ग्राउंड में लाभार्थियों से संवाद और कैबिनेट की बैठक होगी। इस बीच भाजपा कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात के लिए समय मांगा गया है।

Related Articles

Back to top button