ब्रेकिंग
Uttarakhand Minister News: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, वीडियो शेयर कर ज... Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, मायके वालों ने ससुराल के दरवाज... Prahaar Movie Review: राजकुमार राव की फिल्म ‘प्रहार’ का रिव्यू, वकील उज्ज्वल निकम के किरदार में छा ग... Apple iPhone Duo Repair Cost: एप्पल का नया फोल्डेबल फोन खरीदना जितना महंगा, स्क्रीन रिपेयर कराना उसस... Papankusha Ekadashi 2026 Date: कब है पापांकुशा एकादशी? जानिए सही तिथि और शुभ मुहूर्त PM Modi Canada Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिसंबर में करेंगे कनाडा का दौरा, द्विपक्षीय संबंधों ... Mumbai Crime News: मुंबई के गोरेगांव में रोंगटे खड़े देने वाली घटना, 10 साल की नाबालिग ने 18 महीने क... Varanasi Sarnath Blast Case: वाराणसी के सारनाथ में अवैध पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में मुख्य आरोपी... Pakur Murder Case: झारखंड के पाकुड़ में करोड़ों की संपत्ति के लिए खौफनाक साजिश, सरकारी कर्मचारी के ज... Andhra Pradesh Crime News: विजयवाड़ा रेलवे स्टेशन पर 110 ग्राम MDMA ड्रग्स के साथ युवती गिरफ्तार, प्...
देश

3 बजे पिकनिक के लिए निकली बस कोयले से लदे ट्रक से टकराई, 12 की मौत

गोलाघाट। असम के गोलाघाट जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, सड़क हादसे में करीब 25 लोग घायल हो गए हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, यह हादसा सुबह 5 बजे तक हुआ, जब बस अठखेलिया से बालिजन की ओर जा रही थी और कोयले से लदे ट्रक से टकरा गई। पुलिस ने जानकारी दी है कि बस 45 यात्रियों को लेकर करीब 3 बजे पिकनिक के लिए निकली थी और यह हादसा हो गया, जिसमें 12 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

ट्रक से जोरदार टक्कर

गोलाघाट जिले के पुलिस अधीक्षक राजेन सिंह ने जानकारी दी है कि बस और ट्रक की टक्कर में 12 लोगों की मौत और 25 अन्य घायल हो गए हैं। दुर्घटना गोलाघाट के डेरगांव के पास बलिजान इलाके में सुबह करीब 5 बजे हुई। उन्होंने बताया कि हादसे के समय बस तिनसुकिया के तिलिंगा मंदिर जा रही थी। डेरगांव में बस की एक ट्रक से टक्कर हो गई।

सुबह 3 बजे रवाना हुई थी बस

बस में सवार 45 लोग पिकनिक पार्टी के लिए बस से सुबह 3 बजे रवाना हुए थे और जब वे अपने पिकनिक स्पॉट पर पहुंचने वाले थे, मार्गेरिटा की ओर से आ रहे कोयले ले लदे एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने जानकारी मिलते ही घायलों को जोरहाट मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां कई घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटनास्थल से 12 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

Back to top button