ब्रेकिंग
नागपंचमी पर आस्था का महासैलाब: नागलवाड़ी भिलट देव में 4 लाख भक्तों ने टेका मत्था; महाकाल पहुंचे क्रि... निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर: भोपाल से शुरू हुआ 'बेहतर सिटी अभियान', वार्ड-वार्ड जाकर उठाए... सड़क हादसे के बाद AIIMS भोपाल में युवक हुआ ब्रेन-डेड, परिजनों ने लिया अंगदान का फैसला छिंदवाड़ा में खाद वितरण पर लगी अंतरिम रोक: धांधली के आरोपों के बीच किसानों का चक्काजाम, स्टॉक सत्याप... छिंदवाड़ा: सावन-भादों में पलाश के पत्तों से जीवंत हो रही सदियों पुरानी परंपरा, आजीविका और आस्था का अ... श्योपुर के रघुनाथपुर में स्कूल की छत भरभराकर गिरी, शाम का समय होने से टला बड़ा हादसा ग्वालियर SP ऑफिस में कांग्रेस जिला महामंत्री राजेश किरार ने खाया जहर, अस्पताल में मौत; सुसाइड नोट मे... हथियार ढूंढने गई थी पुलिस, अलमारी से निकला 3 करोड़ रुपयों का अंबार; नोट गिनने के लिए मंगवानी पड़ी मश... उज्जैन नागचंद्रेश्वर मंदिर में करंट की अफवाह से मची भगदड़: बैरिकेडिंग टूटने से कई श्रद्धालु घायल, चर... एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा केस में CBI की 636 पेज की चार्जशीट, पति समर्थ और सास पर दहेज हत्या का केस
मनोरंजन

बिग बाॅस के घर से निकलते ही अनुराग डोभाल का फूटा गुस्सा, बोले – “मुझे दो दिन तक टॉर्चर किया गया”

इंदौर।  यूट्यूबर और बिग बॉस के कंटेस्टेंट रह चुके अनुराग डोभाल कुछ समय पहले ही घर से बेघर हुए हैं। बिग बॉस 17 में उन्हें कई बार सलमान खान और बिग बाॅस के खिलाफ जाते देखा गया है। घरवालों के साथ-साथ दर्शकों को भी अनुराग का ये बिहेवियर पसंद नहीं आया था। वहीं, बीते दिनों घरवालों की वोटिंग से अनुराग को घर से बेघर कर दिया गया। अब शो से बाहर आने के बाद उन्होंने बिग बॉस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अनुराग ने अपने यूट्यूब चैनल पर शो से बाहर आने के बाद एक व्लाॅग शेयर किया है।

बिग बाॅस ने किया टॉर्चर

अनुराग डोभाल ने अुने यूट्यूब चैनल यूके राइडर 07 पर एक वीडियो शेयर कर बिग बाॅस को एक्सपोज किया है। उन्होंने कहा है कि शो में उनका सफर खत्म होने के बाद जब वे बाहर आए, तो उन्हें दो दिनों तक अपने परिवार से बात नहीं करने दी गई थी। जिसके कारण वे काफी परेशान हो गए थे। वे कहते दिख रहे हैं कि बिग बाॅस ने उन्हें टॉर्चर किया। उन्होंने बताया, “बिग बॉस से निकलने के बाद मुझे जिस होटल में रखा गया था, मुझे दो दिन तक मेरे घरवालों से कोई काॅन्टैक्ट नहीं करने दिया गया था। शो खत्म हो गया था, लेकिन उसके बाद भी मुझे लग रहा था कि यार यह मुझे कितना टॉर्चर कर रहे हैं।”

दो दिनों तक नहीं करने दिया कॉन्टैक्ट

“मैं वैसे ही तीन महीने एक ऐसी जगह बिताकर आया था, जहां मेरा दुनिया से कोई काॅन्टैक्ट नहीं था।” बिना मोबाइल के रहना उनके लिए काफी मुश्किल था और उन्हें सुसाइड का ख्याल आ गया था। उन्होंने कहा, “मेरे मां बाप से कोई काॅन्टैक्ट नहीं था। इन्होंने दो दिन तक मुझे मेरी फैमिली से दूर रखा। ना ही इन्होंने मुझे मेरे फैमिली से बात करने दी। ना ही मुझे मेरा फोन दिया। मैं जब होटल में दो दिन रहा, तो मुझे सुसाइड का ख्याल आया। मैं सोच रहा था कि मैंने ऐसा क्या ही कर दिया कि मैं अब तक यह सजा भुगत रहा हूं।

भगवान जी मुझे थोड़ी सद्बुद्धि दी है, इसलिए मैंने उस होटल के अंदर कोई गलत कदम नहीं उठाया। इतने लंबे समय तक दुनिया के साथ कटऑफ रहने के बाद जब बाहर आया, उसके बाद भी उन्होंने मुझे मेरी फैमिली से मिलने नहीं दिया।”

Related Articles

Back to top button