ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
देश

सूचना सेठ के बैग से बरामद हुआ लेटर, आईलाइनर से लिखी दिल की बात

नई दिल्ली।  अपने 4 साल के मासूम बेटे की हत्या के बाद अरेस्ट हुई सूचना सेठ के बैग से एक लेटर मिला है। गोवा पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि सूचना के बैग से आईलाइनर से लिखा नोट प्राप्त हुआ है। जिससे पता चला कि वह अपने बेटे की कस्टडी को लेकर टेंशन में थी। जिस वजह से खौफनाक काम को अंजाम दिया।

आईलाइनर से लिखा था नोट

सूचना सेठ को उत्तरी गोवा के कैंडोलिम में एक सर्विस अपार्टमेंट में अपने बेटे क मर्डर के आरोप में सोमवार रात अरेस्ट किया गया। वह अपने पति से अगल हो चुकी हैं। उनके डिवोर्स की कार्यवाही चल रही है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला के बैग से एक नोट मिला। जिस पर टिशू पेपर पर आईलाइनर से लिखा था।

बेंगलुरु जाते समय हुई गिरफ्तार

अधिकारी ने बताया कि नोट उस बैग में नहीं मिला। जिसमें बेटे का शव रखा था। पुलिस ने कहा, एक अदालत ने उसके पति वेंकट रमन को बेटे से मिलने का अधिकार दिया था। यह बात सूचना सेठ को पसंद नहीं आई। आरोपी महिला को कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले से गिरफ्तार किया गया। जब वह टैक्सी से बेंगलुरु जाने की कोशिश कर रही थी।

पिता ने किया अंतिम संस्कार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि 6 जनवरी को महिला अपने बेटे के साथ उत्तरी गोवा में सर्विस अपार्टमेंट में चेक इन किया था। बच्चे के पिता ने इंडोनेशिया से लौटकर अपने बेटे का अंतिम संस्कार किया।

Related Articles

Back to top button