ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
हरियाणा

YouTube से रची मर्डर की साजिश, ब्लडप्रेशर की दवा ओवरडोज देकर पति को तड़पा-तड़पा कर दी मौत, जानें वजह

हरियाणा के यमुनानगर में एक महिला द्वारा बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति को दर्दनाक मौत देने का मामला सामने आया है।  महिला ने अपने बॉयफ्रेंड और उसके एक अन्य साथी के साथ मिलकर पहले  ब्लड प्रेशर लो करने वाले इंजेक्शन मंगवाया फिर  इसके बाद इंजेक्शन की ओवरडोज पति को दे दी जिससे उशकी तड़प-तड़प कर मौत हो गई।

इतना ही इस खतरनाक महिला ने यह सारी साजिश यूट्यूब (YouTube) पर सीखी इसके बाद उसने इसे एक्शन में तब्दील किया। पुलिस से बचने के लिए और पति की मौत हत्या न लगे, इसके लिए महिला यूट्यूब पर मर्डर के नए-नए तरीके सीखे। लेकिन इन सब पर पानी फिर गया और महिला को पुलसि ने गिरफ्तार कर लिया।

  यमुनानगर जिले के मुंसीबल गांव के रहने वाले नीटू का शव 4 जनवरी को खेतों में मिला था।  नीटू के बाजू पर इंजेक्शन के निशान थे। पुलिस ने देखा तो पहली नजर में लगा कि उसने नशे की ओवरडोज ली होगी, लेकिन जांच में पता चला कि नीटू कोई नशा नहीं करता था। इसके बाद  पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सारा खुलासा हुआ।

इसके बाद पुलिस ने नीटू की पत्नी मीनाक्षी की मोबाइल कॉल डिटेल चेक की जिससे  इससे शक और बढ़ गया।  पुलिस की पूछताछ में मीनाक्षी ने सारा जुर्म कबूल कर लिया और बताया कि वह अपने ब्वॉयफ्रेंड साहिल के साथ रहना चाहती थी, जो पति की वजह से संभव नहीं था।

साहिल से शादी करने केलिए पत्नी  मीनाक्षी ने यूट्यूब पर मर्डर का तरीका खोजा और  मीनाक्षी को जब एक आइडिया मिला तो उसने साजिश रच डाली। वहीं अब एएसपी हिमाद्री कौशिक ने बताया कि जांच में पता चला कि यह मर्डर का केस है. पुलिस ने 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है, जो 3 दिन की रिमांड पर हैं. एक महिला को भी गिरफ्तार किया गया है, जिसे कोर्ट में पेश किया जा चुका हैा

Related Articles

Back to top button