ब्रेकिंग
Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास...
देश

भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हुए हमले पर भड़की कांग्रेस, कहा- डराने और धमकाने से हम रुकने वाले नहीं

कांग्रेस ने शनिवार को असम में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ पर ‘भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के गुंडों’ द्वारा किए गए हमले की निंदा की और राज्य में सत्तारूढ़ दल पर देशवासियों को संविधान-प्रदत्त हर अधिकार और न्याय की गारंटी को ‘कुचलने और ध्वस्त करने’ के प्रयास का आरोप लगाया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि पार्टी उसके कार्यकर्ताओं और नेताओं को डराने-धमकाने के ऐसे हथकंडों से नहीं डरेगी।

उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘हम असम के लखीमपुर में भाजपा के गुंडों द्वारा ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में शामिल वाहनों पर शर्मनाक हमले करने तथा कांग्रेस पार्टी के बैनर एवं पोस्टर फाड़ने की कड़ी निंदा करते हैं।” उन्होंने कहा, ‘‘पिछले 10 वर्षों में भाजपा ने भारतवासियों को संविधान-प्रदत्त हर अधिकार और न्याय को कुचलने और ध्वस्त करने का प्रयास किया है। वह (भाजपा) लोकतंत्र का हरण करके उनकी आवाज दबाना चाहती है।” खरगे ने इस हमले के लिए प्रदेश भाजपा को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि कांग्रेस ‘असम की भाजपा सरकार’ के हमले और धमकी की इस रणनीति से डरने वाली नहीं है।

‘पोस्टर को फाड़ रहे, वाहनों को तोड़ रहे’
कांग्रेस महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने भी कथित हमले का एक वीडियो साझा किया और कहा, ‘‘इस बात का और क्या सबूत चाहिए कि ‘सबसे भ्रष्ट’ मुख्यमंत्री हिमंत ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ से कितने डरे हुए हैं? देखिए, उनके गुंडे हमारे कांग्रेस के पोस्टर को फाड़ रहे हैं और वाहनों को तोड़ रहे हैं।” उन्होंने कहा, ‘‘यात्रा के व्यापक असर से वह (हिमंत) इतना बौखला गये हैं कि वह किसी भी हद तक गिर सकते हैं।”

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि असम के उत्तरी लखीमपुर शहर में उसकी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का स्वागत करने वाले बैनर और पोस्टर नष्ट कर दिए गए हैं। लखीमपुर शहर से ही यह यात्रा शनिवार को गुजरेगी। राहुल गांधी के नेतृत्व में यह यात्रा राज्य में अपने तीसरे दिन की यात्रा पर है और अपराह्न अरुणाचल प्रदेश में प्रवेश करने से पहले, उत्तरी लखीमपुर सहित लखीमपुर जिले के कई हिस्सों से होकर गुजरेगी।

Related Articles

Back to top button