ब्रेकिंग
Madhya Pradesh Police News: वर्दी में लोकप्रियता और कमाई पर लगा 'ब्रेक'; MP पुलिस मुख्यालय ने जारी क... Chhindwara News: छत्तीसगढ़ से 500 किमी चलकर छिंदवाड़ा पहुंचा जंगली हाथी; 2 लोगों को किया घायल, फसलें... Bhopal News: 'अरे तेरे बाप का कार्यक्रम है...' सज्जन सिंह वर्मा की टिप्पणी पर IPS एसोसिएशन नाराज; जन... Ganesh Utsav Ujjain: बड़नगर में 21 लाख की करेंसी से हुआ भगवान गणेश का श्रृंगार! 6 CCTV और 24 घंटे पह... Madhya Pradesh Politics: एमपी भाजपा संगठन में फेरबदल; सीएम मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवा... Madhya Pradesh IPS Association: 'नेता रखें संयमित आचरण'; सज्जन सिंह वर्मा की टिप्पणी के खिलाफ मैदान ... National Highway Standards: NHAI ने बदले हाईवे निर्माण के नियम; 1 मीटर ऊंची बाउंड्री वॉल और ट्रैफिक ... Chhattisgarh News: मानसून की विदाई से पहले सीमेंट कंपनियों का झटका; ₹60 प्रति बोरी तक महंगे हुए दाम Delhi Voter List News: बेघरों और ट्रांसजेंडर्स के लिए विशेष शिविर, जानिए क्या है मतदाता सूची पुनरीक्... Delhi NCR Traffic Update: शाहीन बाग में बनेगा सिग्नल-फ्री यू-टर्न, कालकाजी-मोदी पुल निर्माण के चलते ...
खेल

डेब्यू के बाद से इंटरनेशनल क्रिकेट में रोहित का छक्कों के मामले में एकछत्र राज, क्रिस गेल छूटे पीछे

नई दिल्ली। रोहित शर्मा बेंगलुरु वनडे में अपने पुराने अंदाज में नजर आए और कंगारू गेंदबाजों की गेंदों को जमकर बाउंड्री के पार पहुंचाया। ऑस्ट्रेलिया का कोई गेंदबाज रोहित के सामने असरदार नहीं दिखा और रोहित ने इस मैच में जमकर छक्के जड़े। रोहित शर्मा अब इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने डेब्यू के बाद से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने अपने डेब्यू के बाद छक्के लगाने के मामले में क्रिस गेल को भी पीछे छोड़ दिया है।

रोहित ने क्रिस गेल को पीछे छोड़ा, हिटमैन बने सिक्सर किंग

रोहित शर्मा का इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू 23 जून 2007 में हुआ था। उसके बाद से अब तक वनडे क्रिकेट में उन्होंने सबसे ज्यादा छक्के जड़े हैं। अपने डेब्यू के बाद से वनडे में उन्होंने छक्के लगाने के मामले में क्रिस गेल को भी पीछे छोड़ दिया है। रोहित ने अपने डेब्यू के बाद से वनडे में अब तक कुल 243 छक्के लगाए हैं जबकि क्रिस गेल ने 242 छक्के लगाए हैं।

रोहित ने वनडे में तो क्रिस गेल को पीछे छोड़ा ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में डेब्यू के बाद से सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं। रोहित के नाम पर अब तक कुल 415 छक्के दर्ज हो गए हैं जबकि क्रिस गेल उनके पीछे 413 छक्कों के बाद मौजूद हैं। ये आंकड़े भी रोहित के डेब्यू यानी 23 जून 2007 के बाद का है।

रोहित व विराट ने गिलक्रिस्ट और मैथ्यू हेडेन को पीछे छोड़ा

वनडे क्रिकेट में रन चेज करते हुए रोहित और विराट के बीच 11वीं बार शतकीय साझेदारी हुई। रन चेज करते हुए शतकीय साझेदारी करने के मामले में ये दोनों दुनिया की दूसरी जोड़ी बन गए। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के ही पूर्व ओपनर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट और मैथ्यू हेडेन को पीछे छोड़ दिया। इन दोनों ने रन चेज करत हुए दस बार शतकीय साझेदारी की थी। वहीं रन चेज करते हुए वनडे में सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी करने वाली जोड़ी सौरव गांगुली और सचिन तेंदुलकर हैं जिन्होंने कुल 17 बार ये कमाल किया था।

भारत के लिए इस दशक का पहला वनडे शतक शतक

रोहित ने भारत की तरफ से वनडे क्रिकेट में इस दशक का सबसे पहला शतक लगाया साथ ही साथ वो इस साल में भारत की तरफ से वनडे में पहला शतक लगाने वाले खिलाड़ी भी बने। रोहित ने इस मैच में 128 गेंदों पर 119 रन की पारी खेली जिसमें 8 चौके व 6 छक्के शामिल थे। रोहित ने विराट के साथ मिलकर इस मैच में दूसरे विकेट के लिए 137 रन की साझेदारी की।

पिछले तीन दशक में भारत की तरफ से वनडे में शतक लगाने वाले बल्लेबाज-

1990s – मो. अजहरुद्दीन

2000s – वीवीएस लक्ष्मण

2010s – महेंद्र सिंह धौनी

2020s – रोहित शर्मा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button