ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
खेल

रोहित शर्मा इंग्लैंड से जीत के लिए इन 6 खिलाड़ियों को करेंगे टीम से बाहर, अंग्रेजों को हराने का प्लान तैयार!

टीम इंडिया ने हैदराबाद में हार के बाद अब विशाखापट्टनम में पलटवार की तैयारी कर ली है. पहला टेस्ट टीम इंडिया 28 रनों से हार गई थी लेकिन कप्तान रोहित शर्मा दूसरे टेस्ट में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहेंगे. वैसे इंग्लैंड को हराने के लिए सबसे अहम चीज एक संतुलित प्लेइंग इलेवन चुनना जरूरी है. फिलहाल टीम इंडिया के पास कुल 17 खिलाड़ी उपलब्ध हैं और सबसे बड़ा सवाल ये है कि किन 6 खिलाड़ियों को बाहर कर रोहित शर्मा मैदान पर उतरेंगे?

रोहित के पास कौन-कौन से खिलाड़ी उपलब्ध?

विराट कोहली दूसरा टेस्ट नहीं खेलेंगे. राहुल और जडेजा भी बाहर हो चुके हैं. अब रोहित शर्मा के पास 17 खिलाड़ी प्लेइंग इलेवन में सेलेक्शन के लिए बचे हैं.श्रीकर भरत, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल इनमें शामिल हैं. साथ ही रजत पाटीदार और सरफराज खान को भी टीम में चुना गया है. ऑलराउंडर्स में आर अश्विन, अक्षर पटेल, सौरभ कुमार, वॉशिंगटन सुंदर टीम के पास उपलब्ध हैं. गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह, आवेश खान, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार शामिल हैं.

किन खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन में चुनेंगे शर्मा ?

रोहित शर्मा के अलावा प्लेइंग इलेवन में यशस्वी जायसवाल की जगह पक्की है. गिल और अय्यर की फॉर्म खराब है लेकिन उनका सेलेक्शन पक्का है. अब सवाल ये है कि मिडिल ऑर्डर में कौन-कौन खेलेगा. राहुल, विराट और जडेजा की गैरमौजूदगी में रजत पाटीदार को मौका मिल सकता है. श्रीकर भरत और ऑलराउंडर सौरभ कुमार को भी मौका मिल सकता है. यूपी के सौरभ कुमार बैटिंग और बॉलिंग दोनों में अपना दम दिखा सकते हैं. उनके अलावा अश्विन, अक्षर पटेल, बुमराह की जगह पक्की है. अंत में सिराज की जगह टीम इंडिया कुलदीप यादव को मौका दे सकती है.

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, रजत पाटीदार, श्रीकर भरत, आर अश्विन, सौरभ कुमार, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह.

Related Articles

Back to top button