ब्रेकिंग
नागपंचमी पर आस्था का महासैलाब: नागलवाड़ी भिलट देव में 4 लाख भक्तों ने टेका मत्था; महाकाल पहुंचे क्रि... निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर: भोपाल से शुरू हुआ 'बेहतर सिटी अभियान', वार्ड-वार्ड जाकर उठाए... सड़क हादसे के बाद AIIMS भोपाल में युवक हुआ ब्रेन-डेड, परिजनों ने लिया अंगदान का फैसला छिंदवाड़ा में खाद वितरण पर लगी अंतरिम रोक: धांधली के आरोपों के बीच किसानों का चक्काजाम, स्टॉक सत्याप... छिंदवाड़ा: सावन-भादों में पलाश के पत्तों से जीवंत हो रही सदियों पुरानी परंपरा, आजीविका और आस्था का अ... श्योपुर के रघुनाथपुर में स्कूल की छत भरभराकर गिरी, शाम का समय होने से टला बड़ा हादसा ग्वालियर SP ऑफिस में कांग्रेस जिला महामंत्री राजेश किरार ने खाया जहर, अस्पताल में मौत; सुसाइड नोट मे... हथियार ढूंढने गई थी पुलिस, अलमारी से निकला 3 करोड़ रुपयों का अंबार; नोट गिनने के लिए मंगवानी पड़ी मश... उज्जैन नागचंद्रेश्वर मंदिर में करंट की अफवाह से मची भगदड़: बैरिकेडिंग टूटने से कई श्रद्धालु घायल, चर... एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा केस में CBI की 636 पेज की चार्जशीट, पति समर्थ और सास पर दहेज हत्या का केस
मध्यप्रदेश

आनलाइन सट्टा कांड के बाद युवक ने कर ली थी आत्‍महत्‍या, आरोपित के दो मकानों पर चले बुलडोजर

देवास/हाटपीपल्या। मोबाइल कैसीनो आनलाइन सट्टा कांड में पिछले दिनों हाटपीपल्या में एक व्यापारी के पुत्र द्वारा आत्महत्या कर लेने के बाद पुलिस द्वारा इस मामले में करीब आधा दर्जन आरोपित गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

इनमें से एक आरोपित हाटपीपल्या निवासी जाकिर पुत्र अयूब पठान के दो मकानों पर प्रशासन ने सोमवार सुबह से दोपहर तक पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर चलाया।

एक मकान में कार्रवाई हाटपीपल्या के वार्ड क्रमांक-15 में ड्रीमलैंड सिटी में की गई। यहां टीन शेड के रूप में बने मकान को धराशाई किया गया।

कच्चे मकान पर भी कार्रवाई

वार्ड क्रमांक-11 स्थित आरोपित के कवेलू के कच्चे मकान पर भी कार्रवाई की गई। इस दौरान बागली एसडीएम आनंद मालवीया, एसडीओपी सृष्टि भार्गव, हाटपीपल्या तहसीलदार संगीता गोलिया सहित आसपास के कई थानों का फोर्स तैनात रहा।

गौरतलब है कि 31 दिसंबर को व्यापारी के पुत्र योगेश अग्रवाल ने फंदे पर लटककर जान दी थी, मौके पर मिले सुसाइड नोट से आनलाइन सट्टे के जाल में फंसकर रुपए हारने का उल्लेख था।

Related Articles

Back to top button