ब्रेकिंग
₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही... अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा खुलासा: सोनीपत में मिल रही थी रंगदारी व जान से मारने की धमकी, 7 मही... 'पढ़ेगा इंडिया' के दावों की खुली पोल: प्रतापगढ़ में पेड़ के तने के सहारे नाला पार करने को मजबूर मासू...
देश

कांग्रेस विधायकों को हैदराबाद शिफ्ट किए जाने पर BJP-JDU ने कसा तंज, बोले- पार्टी को विधायकों पर विश्वास नहीं

पटना: नीतीश सरकार (Nitish government) का 12 फरवरी को फ्लोर टेस्ट होना है, लेकिन इससे पहले कांग्रेस (Congress) को झारखंड के बाद अब बिहार में भी खतरा महसूस होने लगा है। झारखंड के बाद अब बिहार के कांग्रेस विधायक भी हैदराबाद पहुंच गए हैं। कांग्रेस को बिहार में विधायकों को खोने का डर सता रहा है। ऐसे में पार्टी ने अपने 16 विधायकों को हैदराबाद शिफ्ट कर दिया है। कांग्रेस विधायकों को हैदराबाद शिफ्ट किए जाने पर भाजपा ने तंज किया है।

“कांग्रेस पार्टी को अपने ही विधायकों पर विश्वास नहीं”
भाजपा प्रवक्ता कुंतल कृष्ण ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को अपने ही माननीय विधायकों पर विश्वास नहीं है। कांग्रेस पार्टी अपने राजनीतिक साथियों को बंधुआ मजदूरों की तरह मानती है। अपने माननीय विधायकों पर विश्वास ना करते हुए कांग्रेस पार्टी ने अपने विधायकों को राजनीतिक रूप से बंधक की तरह हैदराबाद में रख रखा है। एनडीए बिहार में बहुमत सिद्ध करेगा क्योंकि बहुमत एनडीए के साथ है। बेहतर होगा कांग्रेस अपने राजनीतिक साथियों को इज्जत देना सीखे उन पर विश्वास करना सीखें। वही इस मामले पर जदयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि कांग्रेस विधायक किस हाल और प्रस्थिति में हैं, इसका बेहतर जवाब कांग्रेस पार्टी देगी। हमारे नेता नीतीश कुमार को पसंद करने वाले लोग अलग-अलग दल में हैं और समय-समय पर हमारे दल में शामिल होते रहते हैं। इसमें बड़ी बात नहीं है कि ठगबंधन को छोड़कर कुछ कांग्रेस के विधायक हमारे कुनबे में शामिल हो जाए।

बता दें कि बिहार में नीतीश कुमार को 12 फरवरी को विधानसभा में बहुमत साबित करना है, लेकिन इस शक्ति परीक्षण से पहले बिहार कांग्रेस के विधायक हैदराबाद के लिए रवाना हो गए है। विधायकों के टूटने की आशंका के चलते उन्हें हैदराबाद भेजा गया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि फ्लोर टेस्ट में बिहार की राजनीति का परिदृश्य क्या होता है ।

Related Articles

Back to top button