ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
महाराष्ट्र

मराठा आरक्षण की मांग को लेकर अनशन पर बैठे जरांगे की बिगड़ी तबीयत, मराठा समुदाय ने बुलाया बंद

महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण को लेकर आमरण अनशन पर बैठे मनोज जरांगे पाटिल के अनशन का आज पांचवा दिन है. अपनी मांगों को लेकर अनशन पर बैठे जरांगे ने इस बार कसम खा ली है कि जबतक सरकार उनकी मांगे नहीं मानते तब तक इस बार ना तो वह अनशन तोड़ेंगे और ना ही अपना इलाज करवाएंगे.

मनोज जरांगे पाटिल के अनशन के पांचवे दिन उनकी हालत बिगड़ गई है. साथ ही मराठा आरक्षण के लिए सकल मराठा समुदाय ने आज बंद बुलाया है. जालना जिले के मराठा समुदाय ने भी सख्ती से बंद का आह्वान किया है. धाराशिव जिले में ST बस पर पथराव. धाराशिव तुलजापुर भवानी रोड पर आयुर्वेदिक कॉलेज के पास बस पर पथराव किया गया. मनोज जरांगे की तबीयत बिगड़ने से मराठा नाराज हैं.

जरांगे के समर्थन में महाराष्ट्र के कई जिले बंद

मनोज जरांगे पाटिल की हालत खराब है. खबरों की मानें तो उनकी नाक से ब्लड आ रहा है लेकिन उन्होंने इलाज करवाने से इंकार कर दिया है. इधर मनोज जरांगे पाटिल के समर्थन में मराठा आंदोलनकारी ने महाराष्ट्र के कई जिलों में बंद बुलाया है, बीड़, हिंगोली और मनमाड़ में बंद का असर दिखने लगा है. जालना-जलगांव रोड पर मराठा आंदोलनकारियों ने टायर जला दिए. बंद की वजह से जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है. 13 फरवरी की आधी रात से बीड में 27 फरवरी तक धारा 144 लगा दी गई है. हर जिले के चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है. मराठा लोग प्रशाशन से काफी नाराज हैं और उनपर लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहे हैं.

चार दिनों से भूख हड़ताल पर हैं जरांगे

सरकारी अधिकारी जारांगे से मिल रहे हैं और उन्हें मनाने की कोशिश कर रहे हैं. हालांकि, जारांगे ने कड़ा रुख अपनाते हुए साफ कहा है कि जबतक मांगे पूरी नहीं की जाएगी तबतक कोई समझौता नहीं होगा, सरकार पहले मांगें पूरी करें और फिर मेरे पास आएं. बता दें, मनोज जारांगे ने भोजन और पानी का त्याग कर दिया है. उन्होंने डॉक्टरों से किसी भी तरह का इलाज कराने से भी इनकार कर दिया. मराठा आरक्षण अधिसूचना लागू हो यह सुनिश्चित करने के लिए मराठा कार्यकर्ता मनोज जारांगे पाटिल ने फिर से अनशन की शुरूआत कर दी है. कुनबी रिकार्ड ढूंढने वालों को प्रमाण पत्र दिया जाए. साथ ही जारांगे पाटिल की मांग है कि ‘सज्ञसोराय’ को लेकर और अधिक स्पष्टता लाई जानी चाहिए. मराठा आरक्षण के मुद्दे और उस पर काम को लेकर मनोज जारांगे पाटिल चौथी बार भूख हड़ताल पर हैं.

Related Articles

Back to top button