ब्रेकिंग
Munger Durga Puja Mahotsav: मुंगेर के दुर्गा पूजा उत्सव में पवन सिंह और रवि किशन का जलवा, फैंस की भी... Rajnath Singh Article: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का विपक्ष पर बड़ा हमला, 'पोस्ट-ट्रुथ' राजनीति और दुष... Samajwadi Party Manifesto 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, 26 नवंबर क... Patna Atal Path Accident: पटना के अटल पथ पर दुर्गा पूजा देखकर लौट रहे लोगों पर चढ़ी तेज रफ्तार स्कॉर... Patna Atal Path Accident: पटना के अटल पथ पर दुर्गा पूजा देखकर लौट रहे लोगों पर चढ़ी तेज रफ्तार स्कॉर... 🚨 Tiger Shroff Incident Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग, हमलावरों क... Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव
मध्यप्रदेश

दो गुटों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल, बीच सड़क पर जमकर चले लाठी-डंडे…

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से छात्रों के दो गुटों में​ विवाद का बड़ा मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि जिले के एमएलबी ग्राउंड में क्रिकेट खेलने के दौरान मामूली बात पर विवाद हो गया। विवाद में चार खिलाड़ियों ने दूसरे पक्ष के खिलाड़ी को घेर कर जमकर पीटा। कंपू पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर तीन नामजद सहित चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल ग्वालियर के एमएलबी कॉलेज ग्राउंड पर रविवार को क्रिकेट खेलने के दौरान विवाद हो गया। ग्राउंड पर विवाद के बाद जब खिड़की कॉलेज ग्राउंड से बाहर निकले तो फिर इनमें भिड़ंत हो गई। जिसमें वीर सिंह तोमर नाम के खिलाड़ी को दूसरे पक्ष के तीन चार खिलाड़ियों ने घेर कर लात घूसे और डंडे से जमकर पीटा।

 घटना के बाद पीड़ित वीर सिंह तोमर ने कंप्यूटर थाने में जाकर शिकायत की जिस पर पुलिस ने मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने शिवम परिहार, दिनेश पाल, सोनू कुशवाहा और एक अन्य साथी पर केस दर्ज किया है। सड़क किनारे हुई इस मारपीट का राहगीरों ने वीडियो बना लिया जो सोशल प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है।

Related Articles

Back to top button