ब्रेकिंग
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: ईरान के दिवंगत नेता अली खामेनेई का अंतिम संस्कार 4 जुलाई से; मशहद मे... Delhi Crime News: त्रिलोकपुरी में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दरिंदगी; ईंट से हमला कर दिया दुष्कर्म, ... Global Kashmiri Pandit Conclave: 'वापसी ही सबसे सच्ची जीत है', श्रीनगर में बोले उपराज्यपाल मनोज सिन्... Maharashtra Politics: उद्धव ठाकरे ने बुलाई सांसदों की आपात बैठक; क्या शिवसेना (UBT) में टूट की है तै... Banke Bihari Temple News: क्या जर्जर हो रहा है बांके बिहारी मंदिर? दरारों की चर्चाओं के बीच हाई पावर... TMC Crisis in Bengal: तृणमूल कांग्रेस में बड़ी टूट के संकेत; सुदीप बंद्योपाध्याय के बागी खेमे में शाम... Next Chief of Army Staff: जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह लेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ; केंद्र सरकार ... NEET Re-Exam Update: परीक्षा में छात्रों को मिलेगा 15 मिनट का अतिरिक्त समय; शिक्षा मंत्री ने दी बड़ी ... Kainchi Dham Traffic Plan: कैंची धाम मेले के लिए प्रशासन का रूट चार्ट जारी; मंदिर तक सिर्फ शटल से मि... Broken Hair Vastu Tips: क्या टूटे बालों को इधर-उधर फेंकना अशुभ है? जानें इसके पीछे का ज्योतिषीय कारण
मध्यप्रदेश

शहडोल में अवैध खनन रोकने गई खनिज विभाग की टीम पर हमला, अधिकारियों पर किया पथराव…

शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में रेत माफिया के हौसले इतने बुलंद हैं कि अवैध रेत की कार्यवाही करने गए माइनिंग विभाग के अधिकारी कर्मचारियों पर हमला बोल दिया, ताजा मामला शहडोल जिले के गोहपारू थाना क्षेत्र के बरेली गांव  से सामने आया है। यहां पर अवैध रेत पर कार्यवाही करने गए खनिज अमले ने रेत से भरे एक ट्रैक्टर को पकड़ा लेकिन तभी ट्रैक्टर मालिक वहां पहुंच गया, और उसने खनिज विभाग के अधिकरी कर्मचारियों पर हमला कर दिया , और वाहन को क्षतिग्रस्त कर अपने ट्रैक्टर को रेत सहित छुड़ाकर भाग गए, इस मामले की खनिज विभाग के  कर्मचारियों ने गोहपारु थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिस पर रेत माफिया के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत गोहपारु थाना मे प्रकरण दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 जिले के गोहपारू थाना क्षेत्र के बरेली में रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन कर रहे माफियाओं पर शहडोल खनिज अधिकारी अपने कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे और परिवहन कर रहे अवैध रेत से लदा एक ट्रैक्टर जब्त कर कार्यवाही कर रहे थे , तभी कुछ लोग आए और खनिज टीम पर पथराव कर ट्रेक्टर छुड़ाकर ले गए , इस मामले की खनिज विभाग के  कर्मचारियों ने गोहपारु थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिस पर रेत माफिया के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत गोहपारु थाना में प्रकरण दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 आपको बता दें कि अभी हाल में ही शहडोल जिले के देवलोंद थाना क्षेत्र के गोपालपुर में अवैध रेत का उत्खनन कर परिवहन रोकने गए पटवारी प्रसन्न सिंह बघेल की रेत माफियाओ ने ट्रैक्टर से कुचल कर हत्या कर दी थी। वहीं इस पूरे मामले में शहडोल खनिज अधिकारी देवेन्द्र पाटले ने बताया कि वाहन मालिक ने खनिज विभाग के कर्मचारियों के साथ मारपीट कर और उनके वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद ट्रैक्टर को रेत सहित छुड़ाकर भाग गए।

Related Articles

Back to top button