ब्रेकिंग
Rajnath Singh South Korea Visit: सियोल में गरजे राजनाथ सिंह—'भारत को विकसित देश बनने से दुनिया की को... Alwar Car Suffocation Death: अलवर में दिल दहला देने वाला हादसा; कार में बंद होने से दो मासूम सगी बहन... Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े प्रोपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या; मुंह और सीने मे... NEET UG Paper Leak: पेपर लीक मामले पर बड़ी कार्रवाई; संसदीय समिति ने NTA प्रमुख और शिक्षा मंत्रालय क... Kashmir Offbeat Tourism: दिल्ली-जयपुर की 44°C गर्मी से राहत; कश्मीर के 12,000 फीट ऊंचे 'रजदान पास' प... Bihar Politics JDU Row: जेडीयू में बड़ा घमासान; आनंद मोहन का नीतीश कुमार पर हमला—'थैली पहुंचाने वाले... Mumbai-Ahmedabad Bullet Train: बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में बड़ी कामयाबी; भरूच में रेलवे ट्रैक के ऊपर 1... Kashmir Weather Update: कश्मीर में भी टूटा गर्मी का रिकॉर्ड; मई में जून-जुलाई जैसी तपिश, श्रीनगर में... NEET Paper Leak 2026: नीट पेपर लीक मामले के आरोपी शिवराज मोटेगावकर पर बड़ा एक्शन; पुणे में RCC क्लास... Ujjain Garbage Cafe: उज्जैन में कचरे के बदले मिलेगी चाय, कॉफी और भरपेट खाना; नगर निगम खोलने जा रहा 3...
बिहार

हम लोगों को कलम बांटते हैं, लेकिन BJP तलवारें बांटने व जहर बोने का काम करती है: तेजस्वी यादव

सीवान: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने भाजपा (BJP) पर लोगों के बीच ‘‘तलवारें बांटने” का आरोप लगाया और कहा कि ‘‘हम आपके हाथों में कलम देना चाहते हैं।” तेजस्वी ने अपनी राज्यव्यापी ‘‘जन विश्वास यात्रा” के तहत सीवान जिले में एक रैली में यह टिप्पणी की। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महागठबंधन से अलग होकर पुराने सहयोगी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के साथ सरकार बनाने के कारण राजद को सत्ता खोनी पड़ी।

राजद के युवा नेता तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया, ‘‘हम आपको कलम पकड़ाने का काम कर रहे हैं, लेकिन भाजपा तलवारें बांटने व जहर बोने का काम करती है।” उन्होंने कहा, ‘‘मैं उस पृष्ठभूमि से आता हूं जहां धर्म को उचित स्थान दिया गया है। हमारे घर में एक मंदिर है जहां हम नियमित रूप से प्रार्थना करते हैं। लेकिन हम यह भी जानते हैं कि अगर हम लोगों के हितों के खिलाफ काम करते हैं, तो पापों से मुक्ति के लिए किसी भी मंदिर में जाने और पवित्र डुबकी लगाने का कोई फायदा नहीं।”

बुधवार रात सीवान पहुंचे यादव पड़ोसी जिले सारण के लिए रवाना होने तक वहां यहां रुके। सीवान में उन्होंने राजद के पूर्व सांसद दिवंगत शहाबुद्दीन की पत्नी हिना से मुलाकात नहीं की। इस बीच, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने आरोप लगाया कि महागठबंधन सरकार के 17 महीनों के कार्यकाल के दौरान तेजस्वी यादव के उपमुख्यमंत्री रहते अपराधियों को संरक्षण मिला। राय ने यहां जारी एक बयान में दावा किया कि इसी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को घृणा से भर दिया, यही कारण है कि उन्होंने भाजपा के नेतृत्व वाले राजग में लौटने का फैसला किया।

Related Articles

Back to top button