ब्रेकिंग
Himachal Tourism: मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी का प्रकोप, राहत के लिए रोजाना 20 हजार पर्यटक पहुंच रह... Bhagalpur News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की समीक्षा के बाद फैसला; विक्रमशिला सेतु से सिर्फ हल्के वाह... West Bengal Politics: विधायक हुमायूं कबीर का बड़ा दावा- TMC के 20 सांसद अभिषेक बनर्जी के खिलाफ बगावत... Monsoon Update 2026: देश में मानसून की धमाकेदार एंट्री, केरल पहुंचे बदरा; दिल्ली-NCR में भारी बारिश ... Malviya Nagar Fire: दिल्ली अग्निकांड के वो 10 'रियल हीरोज', जिन्होंने दूसरों की जान बचाने के लिए दां... Shivnandanpur Election Result: नवगठित नगर पंचायत शिवनंदनपुर में खिला कमल, BJP के रितेश जायसवाल बने प... Khairagarh Land Dispute: खैरागढ़ का ऐतिहासिक एडवर्ड पार्क विवाद; 40 करोड़ की सरकारी जमीन पर निजी माल... Balrampur Bulldozer Action: बलरामपुर के गाजर गांव में वन भूमि पर चला बुलडोजर, 31 अवैध निर्माण जमींदो... Narayanpur News: नारायणपुर के उसेबेड़ा में ग्रामीणों ने खुद ढहाया वर्षों पुराना नक्सल स्मारक, माड़ म... Surajpur Drug Bust: सूरजपुर में गांजा तस्करी पर महा-एक्शन; यात्री बस से ₹2 करोड़ का 20 क्विंटल गांजा...
मध्यप्रदेश

बड़वानी में लहसुन से भरे पिकअप वाहन लूटने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 11 बदमाशों को पकड़ा..

बड़वानी। मध्य प्रदेश के बड़वानी, नेशनल हाइवे पर स्थित बिजासन घाट में इंदौर से महाराष्ट्र जा रहे लहसुन से भरे पिकअप वाहन को लूटने वाले हथियारबंद गिरोह को पुलिस ने महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। बड़वानी एसपी पुनीत गेहलोद ने जानकारी देते हुए बताया है कि घटना 22 फरवरी की है। इंदौर से लहसुन भरकर पिकअप वाहन महाराष्ट्र जा रहा था। पिकअप वाहन को बिजासन घाट में अज्ञात बदमाशो ने पथराव कर वाहन के सामने तूफान वाहन अड़ाकर गाड़ी को रोका ओर ड्राइवर के हाथ पैर बांधकर चाकू की नोक पर नगदी करीब 15 हजार रुपए और लहसुन से भरा पिकअप वाहन लेकर फरार हो गए और ड्राइवर को छोड़कर भाग गए।

 इस मामले में पुलिस ने तत्काल अलग-अलग टीम बनाई थीं। मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय कर दिया गया था। इसके बाद पुलिस ने लूट में शामिल इस अंतर्राज्यीय गैंग के 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में चार आरोपी अभी फरार हैं। आरोपियों से लूट की गई करीब 4 हजार क्विंटल लहसुन से भरी पिकअप वाहन, घटना में प्रयुक्त तूफान वाहन, नगदी 15000 रुपए जब्त की गई है।

एसपी ने फरार चारों आरोपियों पर 2500 – 2500 रुपए का ईनाम घोषित किया है। पकड़े गए आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। जिस से क्षेत्र में हुई अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में पूछताछ की जा सके। वहीं मात्र 12 घण्टे में लूट की वारदात को ट्रेस करने वाली सेंधवा एसडीओपी व सेंधवा ग्रामीण थाना पुलिस टीम को 10 हजार रुपए का नगद ईनाम एसपी ने दिया।

Related Articles

Back to top button