ब्रेकिंग
Gurugram Police Action: राजस्थान से गिरफ्तार मुख्य आरोपी कल्याण बैंसला कोर्ट में पेश, 1 अक्टूबर को ह... Haryana Petrol Pump Association: प्रति लीटर कमाई से ज्यादा चार्ज, जानिए क्यों यूपीआई पेमेंट का विरोध... Pehowa Sadar Police Action: कुरुक्षेत्र में सड़क हादसे के बाद फरार बस चालक की तलाश जारी, पुलिस खंगाल... Haryana Police Crime News: कैथल में पुलिसकर्मी समेत तीन लोगों पर केस दर्ज, 25 प्रतिशत हिस्सेदारी का ... Chandigarh News: मीडिया वेलबीइंग एसोसिएशन के कार्यों से गदगद हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज, कहा- संकट के... Amritsar ASI Murder Case: शहीद ASI हरजीत सिंह के परिवार को ₹2 करोड़ का मुआवजा; CM भगवंत मान का बड़ा ... Ludhiana Horror: घर में घुसकर किशोरी को किडनैप कर शिमला ले गया आरोपी, 1 महीने तक होटल में बंधक बनाकर... Punjab DA Hike News: कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत; DA 42% से बढ़कर हुआ 50%, अगले वेतन के साथ मिलेगा... Gurdaspur Road Accident: दीनानगर में दर्दनाक सड़क हादसा; रेत से भरे टिप्पर ने बाइक सवार को रौंदा, डा... Kharar Theft Case: 29 जुलाई और 7 सितंबर को चोरी हुए ट्रैक्टर बरामद; सदर पुलिस ने मेरठ और दिल्ली से द...
देश

दिल्ली विधानसभा चुनावः गृह मंत्री अमित शाह आज जनसभाओं को करेंगे संबोधित

नई दिल्लीः दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का प्रचार गुरूवार को रफ्तार पकड़ेगा जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शहर में जनसभाओं को संबोधित करेंगे और पदयात्रा निकालेंगे।
PunjabKesari
भाजपा की दिल्ली इकाई के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि पार्टी ने नागरिकता संशोधन कानून, इसके खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिंसा और अनुच्छेद 370 को समाप्त करने जैसे राष्ट्रीय मुद्दों को उठाने की योजना बनाई है। वह सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी की ‘नाकामियों’ को भी उजागर करेगी।
दिल्ली भाजपा ने एक बयान में कहा कि शाह कल मटियाला और नांगलोई जाट विधानसभा क्षेत्रों में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह शाम को उत्तर नगर में पदयात्रा करेंगे। शाह ने हाल ही में कहा था कि नये नागरिकता कानून को वापस नहीं लिया जाएगा और इसके खिलाफ प्रदर्शन करने वाले विरोध करते रह सकते हैं।
पार्टी ने आठ फरवरी को होने वाले चुनाव में प्रचार के लिए नेताओं की सूची जारी की है जिनमें शाह के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी तथा पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हैं। इस सूची में भोजपुरी अभिनेता रवि किशन तथा दिनेश लाल निरहुआ भी शामिल हैं जो उन क्षेत्रों में सभाओं को संबोधित करेंगे जहां पूर्वांचली मतदाताओं की संख्या अधिक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button