ब्रेकिंग
Supreme Court Ruling: सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला— बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करना है मौलिक अधिकार Kota Medical College News: कोटा में प्रसूता की संदिग्ध मौत पर हंगामा, सीजेरियन डिलीवरी और इंजेक्शन ल... Banda Road Accident News: उत्तर प्रदेश के बांदा में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, इलाज के ... Yogi Adityanath on Navratri 2026: सीएम योगी ने की मां कालरात्रि की आराधना, कहा— '2017 से पहले प्रदेश... RG Kar Medical College Case: आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को मिली जमानत, समिक भट्टाचार्य का ... Pregnancy Scan Guide: प्रेगनेंसी में अल्ट्रासाउंड क्यों जरूरी है और डॉक्टर एमआरआई (MRI) कराने से क्य... Greater Noida Mystery: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, फूड पॉइजन... Meerut Saurabh Rajput Murder Case: मौत की सजा पाने वाली मुस्कान अब जाएगी हाईकोर्ट, जेल प्रशासन से मा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: करोड़पति कारोबारी हत्याकांड के 9 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर... CJP Founder Abhijit Dipke Bail: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, 50...
बिहार

मुजफ्फरपुर में बदमाशों का तांडव, डॉक्टर को घेर कर सीने में मार दी गोली, मौत

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक ग्रामीण डॉक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई. जिले के झपहां ओवरब्रिज के पास गुरुवार की रात अपराधियों ने डॉक्टर की हत्या की है. 49 वर्षीय मृतक डॉक्टर का नाम सुनील कुमार है. डॉक्टर सुनील कुमार को अपराधियों ने सीने में चार गोली मारी है. डॉक्टर सुनील कुमार खून से लथपथ होकर बाइक से नीचे गिर गए और छटपटाने लगे. स्थानीय लोगों ने बताया कि मीनापुर के धर्मपुर में उनकी दवा की दुकान और क्लीनिक है.

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. सुनील को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने कहा कि डॉक्टर सुनील अपनी दवा की दुकान और क्लीनिक बंद कर अहियापुर स्थित अपने घर लौट रहे थे. तभी उन पर बदमाशों ने हमला कर दिया.

सुपारी देकर हत्या करने की आशंका

एएसपी नगर भानु प्रताप सिंह और अहियापुर थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी. पुलिस ने परिजनों से प्रारंभिक पूछताछ की. पुलिस को प्रारंभिक जांच में लूटपाट या छीना छपटी की बात सामने नहीं आई है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाल रही है. पुलिस अधिकारियों ने दुश्मनी में सुपारी देकर शूटर से हत्या कराने की आशंका जताई है. डॉक्टर की हत्या की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है.

डॉक्टर को घेर कर सीने में मारी गोली

परिजनों ने पुलिस को बताया कि सुनील धर्मपुर में दवा की दुकान बंद कर एक विवाह समारोह में गए थे. खाना खाने के बाद वह अपने घर बाइक से लौट रहे थे. इस दौरान झपहां ओवरब्रिज पर बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और सीने में सामने से गोली मार दिया. वह बेसुध होकर मौके पर गिर गए. ओवरब्रिज पर उनकी बाइक भी शव के पास थी. गोली की आवाज सुनकर मौके पर लोगो की भीड़ जुट गई.

स्थानीय लोगों का पुलिस पर फूटा गुस्सा

अपराधी घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने खून से लथपथ ग्रामीण डॉक्टर को देखकर पुलिस को सूचना दिया. हत्या के बाद लोगों को पुलिस के प्रति काफी गुस्सा देखने को मिला. पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया.

एएसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया की पहले के विवाद और आपसी रंजिश समेत हर बिंदु पर जांच की जा रही है. पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. जल्द मामले का का खुलासा किया जाएगा.

Related Articles

Back to top button