ब्रेकिंग
Punjab Weather Update: पंजाब के 16 जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी, जानें मौसम का हाल जालंधर में गैंगस्टर का खौफ: फैशन स्टूडियो मालिक से 50 लाख की फिरौती मांगी, न देने पर जान से मारने की... किसान मजदूर संघर्ष समिति का बड़ा ऐलान: 21 जुलाई को दिल्ली में महा रैली, फ्री ट्रेड समझौते का करेंगे व... फरीदकोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सी.आई.ए. स्टाफ ने 3 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में हैर... PM Modi Jalandhar Visit: 17 जुलाई को पीएम मोदी देंगे पंजाब को बड़ी सौगात, जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का... Gold-Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, जानें आज के ताजा रेट बंगा में फायरिंग से फैली सनसनी: मोहल्ले में चल रहे कार्यक्रम के दौरान चली गोली, महिला सहित दो घायल काहनूवान में बड़ी चोरी: पशु फार्म के चौकीदार को बंधक बनाकर चोर ले उड़े कीमती गायें और सामान Punjab Holiday: 31 जुलाई 2026 को सरकारी दफ्तर और स्कूल रहेंगे बंद, जानिए पूरी जानकारी नंद किशोर गोयनका का निधन: डॉ. सुभाष चंद्रा के पिता ने 96 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस
मनोरंजन

अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग में इस बच्ची पर रहीं सभी की निगाहें, हर तरफ छाई

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का प्री-वेडिंग इवेंट खत्म हो गया है. प्री-वेडिंग से कई तस्वीरें और झलकियां सामने आई. शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, रितेश देशमुख से लेकर पूरा बच्चन परिवार और साउथ से भी कई स्टार्स इस इवेंट में शामिल हुए. कई ने परफॉर्म भी किया. लेकिन इन सब से हटकर एक बच्ची ने सबका ध्यान अपनी और खींचा, वो बच्ची कोई और नहीं बल्कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा थी.

प्री-वेडिंग से राहा के कई वीडियो सामने आए हैं. इन वीडियोज में कभी वो अपनी मम्मी आलिया की गोद में तो कभी पापा रणबीर कपूर की गोद में नजर आई हैं. उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें कई सेलिब्रिटीज राहा को दुलार करते दिख रहे हैं. एक वीडियो में राहा आलिया भट्ट की गोद में है और अनंत अंबानी उन्हें खिला रहे हैं. अनंत राहा से बात कर रहे हैं. इस वीडियो में राहा और आलिया भट्ट ने एक जैसे कपड़े पहने हुए हैं.

इसके साथ ही राहा एक वीडियो में अपने पापा रणबीर कपूर की गोद में नजर आ रही हैं. इस वीडियो में रणबीर अभिषेक बच्चन की ओर जाते दिख रहे हैं, जैसे ही रणबीर कपूर अभिषेक बच्चन के पास पहुंचते हैं. अभिषेक बच्चन भी राहा पर खूब प्यार लुटाते हैं. इस वीडियो में राहा ने प्रिंटेड सफेद और हरे रंग की फ्रॉक पहनी हुई है, जिसमें वो बहुत प्यारी लग रही हैं. प्री-वेडिंग इवेंट में राहा ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा.

राहा के वीडियो पर लोग खूब कमेंट्स भी कर रहे हैं. एक यूजर ने राहा को बॉलीवुड क्वीन ही बता दिया. इसके साथ ही कुछ लोग राहा को प्रिंसेस भी बता रहे हैं. अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की पिछले साल जनवरी के महीने में सगाई हुई थी. अब उनका प्री-वेडिंग इवेंट 1 मार्च से शुरू हुआ और 3 मार्च को खत्म हुआ. वो इसी साल जुलाई महीने में शादी करेंगे.

Related Articles

Back to top button