ब्रेकिंग
Bihar Madrasa Inspection: बिहार में सरकारी सहायता प्राप्त मदरसों का होगा भौतिक सत्यापन; शिक्षा विभाग... Rewa Crime News: शव वाहन में हो रही थी बकरियों की तस्करी; रीवा पुलिस ने किया गिरोह का भंडाफोड़, ड्रा... Jabalpur Lokayukta Action: जमीन सीमांकन के बदले 80 हजार की घूस लेते राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार; लोकायु... Ujjain-Jhalawar Fourlane: सिंहस्थ-2028 से पहले बदलेगी उज्जैन-राजस्थान की राह; 2721 करोड़ के फोरलेन प... Bhopal Fraud News: पुराने नोट बेचने के चक्कर में महिला ने गंवाए 1.91 लाख रुपये; जानें कैसे ठगों ने ब... Ujjain Development News: महाकाल महालोक के बाद बदली उज्जैन की तस्वीर; आध्यात्मिक राजधानी से अब 'विकास... MP Tax Evasion: कर चोरी और फर्जी बिलिंग पर लगाम; एमपी सरकार का नया डिजिटल मॉड्यूल, अब नागरिक सीधे कर... Tvisha Sharma Death Case: भोपाल में एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत की गुत्थी; सीबीआई क्राइम सी... Morena News: हाथ बांधकर नदी में कूदा प्रेमी युगल; सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, जानें क्या है पूर... MP Transport News: मध्यप्रदेश में अब 7 क्षेत्रों में होगा बस संचालन; मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की...
मध्यप्रदेश

पीएम मोदी ने मध्‍य प्रदेश की ड्रोन दीदी किशोरी को सौंपा सम्मान पत्र, महिलाओं से की चर्चा

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्‍ली में आयोजित कार्यक्रम में मध्‍य प्रदेश के शिवपुरी जिले की ड्रोन दीदी किशोरी को सम्‍मान पत्र सौंपा। इस दौरान उन्‍होंने विभिन्‍न राज्‍यों से आई महिलाओं को ड्रोन का भी वितरण किया। बता दे कि इस कार्यक्रम में प्रदेश से 102 महिलाएं भी वर्चुअली जुड़ी, जिन्‍होंने भोपाल में एक साथ ड्रोन उड़ाकर रिकॉर्ड बनाया। यह कार्यक्रम नेशनल इंस्टीट्यूट आफ पल्स रिसर्च सेंटर, फंदा में आयोजित किया गया।

महिलाओं से की चर्चा

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने विभिन्‍न राज्‍यों से आई महिलाओं से चर्चा की और उनके सफर के बारे में जाना।

गौरतलब है कि कृषि कार्य में लगी युवा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा ‘नमो ड्रोन दीदी’ योजना शुरू की गई है। इसमें मप्र ग्रामीण विकास विभाग के आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को ड्रोन चलाने का प्रशिक्षण दिया गया है, ताकि वे इसका उपयोग कृषि कार्य में कर सकें।

नेशनल फर्टिलाइजर लिमिटेड इस कार्य के लिए नोडल एजेंसी है। महिलाओं को डीजीसीए द्वारा मान्यता प्राप्त एजेंसियों द्वारा रिमोट पायलट प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में ‘मन की बात’ में ‘नमो ड्रोन दीदी’ का जिक्र किया था।

Related Articles

Back to top button