ब्रेकिंग
Coalgate Case: नवीन जिंदल और पूर्व कोयला सचिव पीसी पारेख को कोर्ट का सम्मन, 17 जुलाई को पेश होने के ... नारायणगढ़ सुसाइड केस: पीड़िता की बहन का सनसनीखेज आरोप, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल Kaithal ACB Action: एनओसी और क्लेम सेटलमेंट के नाम पर घूस मांगना पड़ा भारी, महिला एजेंट धरायी Gwalior News: पुरानी छावनी से गायब 6 साल का मासूम सकुशल मिला, 'ऑपरेशन कन्हैया' रहा सफल Sehore Gas Leak News: सोनकच्छ टोल के पास अमोनिया गैस टैंकर में रिसाव, पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा ह... Morena News: पशुपालन विभाग के चपरासी ने पिस्टल लेकर उप संचालक को दी धमकी; वेतन कटने से था नाराज Morena News: लश्करीपुरा में मजदूर के घर बड़ी चोरी, 3 लाख का माल पार; पुलिस FIR दर्ज करने में सुस्त Gwalior News: पुलिस लाइन के सिपाही की संदिग्ध मौत, शिवपुरी लिंक रोड पर मिला शव Mount Everest Fatah: रायसेन की बेटी अंजना यादव ने रचा इतिहास, माउंट एवरेस्ट फतह कर भोपाल लौटीं NEET Student Suicide: मऊगंज की छात्रा आकांक्षा चतुर्वेदी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखी भविष्य की चि...
मध्यप्रदेश

3 साल की बच्ची ने रेप के बाद तोड़ा दम, नाबालिग ने दिया था घटना को अंजाम

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक 15-16 साल के लड़के ने 3 साल की मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाया। घटना के बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ गई और उसने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में लोगों में आक्रोश फैला हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी की तलाश जारी कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, जिले के सिरगिट्टी थाना इलाके में बच्ची का परिवार किराए के मकान में रहता है। रविवार को मकान मालिक के बेटे ने करीब 6 बजे बच्ची को बाथरूम में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाथरूम से जब बच्ची खून से लथपथ रोते हुए निकली तो उसकी मां ने देखा। मां घबरा गई और वह तुरंत बच्ची को लेकर सिम्स अस्पताल पहुंची। जहां डॉक्टर्स ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद बच्ची के परिजन ने अस्पताल के बाहर ही जमकर हंगामा किया। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंचे और शिकायत करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की। आरोपी वारदात के बाद फरार हो गया है। पुलिस ने आरोपी को जल्द पकड़ने की बात कही और अस्पताल के बाहर हंगामा कर रहे लोगों को भी समझाइश दी।

Related Articles

Back to top button