ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता
व्यापार

घर में आराम से बैठकर लाखों कमाता है ये शख्स, करता है अनोखा बिजनेस

पैसे कमाना कोई आसान काम नहीं होता बल्कि इसके लिए लोगों को जीतोड़ मेहनत करनी पड़ती है. ऑफिस में काम करने वाले लोग पूरे दिन काम करते रहते हैं, जबकि मेहनत-मजबूरी करके कमाने वाले लोग दिनभर मेहनत करते हैं, तब जाकर कहीं उनके हाथ में कुछ सौ रुपये आते हैं, जिससे उनका घर खर्च चलता है. वैसे दुनिया में कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो घर बैठे आराम से हर महीने लाखों रुपये कमा रहे हैं. ऐसा ही एक शख्स आजकल काफी चर्चा में है, जिसने ऐसा बिजनेस सेटअप किया है, जो बेहद ही अनोखा है और उस बिजनेस से वह लाखों की कमाई कर रहा है और चैन-सुकून की जिंदगी गुजार रहा है.

इस शख्स का नाम पीटर बहूथ है. वह अमेरिका के रहने वाले हैं और फिलहाल जॉर्जिया में अटलांटा के पास रह रहे हैं. वह बताते हैं कि वह बचपन में जब भी अपने दादाजी के पास जाते थे तो वहां घर के बाहर खुली हवा में पेड़ों के नीचे सोते थे. उन्हें ये अच्छा लगता था. ऐसे में जब वे बड़े हुए तो उनके दिमाग में एक बिजनेस आइडिया आया कि क्यों न एक ट्री हाउस बनाया जाए और उसके जरिये पैसे कमाए जाएं. फिर क्या, अटलांटा के पास उन्होंने जंगली इलाके में एक जमीन खरीदी और वहां एक छोटा सा ट्री हाउस बना लिया, जो करीब 8 फीट का था.

ट्री हाउस से कर रहा मोटी कमाई

हालांकि बाद में पीटर ने उस छोटे से ट्री हाउस को तीन बेडरूम से ट्री हाउस में तब्दील कर लिया, पर उन्हें ये कभी नहीं लगता था कि लोग उनके बनवाए ट्री हाउस के इतने दीवाने हो जाएंगे कि उसे खरीदने ही लगेंगे. वैसे कुछ लोग उनके ट्री हाउस को किराये पर भी लेते हैं. द सन की रिपोर्ट के मुताबिक, अपने ट्री हाउस से वह अब मोटी कमाई कर रहे हैं. इसके लिए उन्होंने अपनी नौकरी तक छोड़ दी.

एक रात का किराया रखा है 31 हजार

पीटर ने अपने ट्री हाउस का एक रात का किराया करीब 31 हजार रुपये रखा हुआ है. दिलचस्प बात ये है कि इतना किराया होने के बावजूद उनके यहां लोगों की भीड़ लगी रहती है, क्योंकि उनके ट्री हाउस में सारी सुख-सुविधाएं मौजूद हैं, जिसमें खूबसूरत फर्नीचर भी शामिल हैं.

Related Articles

Back to top button