ब्रेकिंग
Parvinder Jhota Murder Case: परविंदर झोटा की हत्या के विरोध में एकजुट हुए पंजाबी कलाकार, सिद्धू मूसे... Amit Shah Mansa Visit: मानसा दौरे का शेड्यूल तय, गृह मंत्री अमित शाह 20 अक्टूबर को पहुंचेंगे— परविंद... Haryana Weather Update: हिसार समेत प्रदेश में लुढ़का दिन-रात का पारा, मौसम विभाग ने जताई बारिश की सं... Bhiwani Murder Case: भिवानी में आटा चक्की संचालक की सनसनीखेज हत्या, लिव-इन पार्टनर ने प्रेमी और पिता... Faridabad DJ Operators Protest: शादियों में डीजे बैन के खिलाफ उतरे डीजे संचालक, महापंचायत में रखी रो... Kurukshetra Road Accident: पिहोवा में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से मौलाना आजाद मेड... Panchkula Ravan Effigy Controversy: पंचकूला में दशहरे से पहले रावण के पुतले बनाने को लेकर बड़ा विवाद... Amit Jani Threatened in Sonipat: फिल्म निर्माता अमित जानी पर हमले की कोशिश, वैष्णो देवी से लौटते समय... Rohtak Crime News: रोहतक में चार साल की बच्ची से तीन बार हुआ यौन उत्पीड़न, सगे पिता और मां गिरफ्तार Haryana Agniveer Job Reservation: हरियाणा में पूर्व अग्निवीरों के लिए सरकारी नौकरी का ऐलान, ग्रुप-सी...
उत्तरप्रदेश

शिक्षक की हत्या का आरोपी हेड कांस्टेबल गिरफ्तार, पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपए की सहायता का ऐलान

उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले के सिविल लाइंस इलाके में आपसी झगड़े के बाद एक सरकारी स्कूल के शिक्षक की गोली मारकर जान लेने के मामले में आरोपी हेड कांस्टेबल के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि हेड कांस्टेबल चंद्र प्रकाश के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 302 (हत्या) और अजा/अजजा अधिनियम की सुसंगत धारा में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

हत्या में प्रयुक्त हथियार भी कर लिया गया है  जब्त
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, शिक्षक धर्मेंद्र कुमार वाराणसी से आई शिक्षा विभाग की उस टीम का हिस्सा थे जो पुलिस की सुरक्षा में मुजफ्फरनगर शहर के सिविल लाइंस स्थित एसडी इंटर कॉलेज में उप्र बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं लेकर आई थी। रविवार को विद्यालय का गेट बंद होने के कारण उनकी गाड़ी बाहर ही खड़ी थी। देर रात टीम की सुरक्षा में तैनात हेड कांस्टेबल चंद्र प्रकाश ने आपस में कुछ कहासुनी के बाद अपनी सरकारी बंदूक से शिक्षक धर्मेंद्र को गोली मार दी जिससे उनकी मौत हो गई थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम जिलाधिकारी की अनुमति से डॉक्टरों के एक पैनल ने किया है। उन्होंने बताया कि हत्या में प्रयुक्त हथियार भी जब्त कर लिया गया है।

‘राज्य सरकार ने मृतक परिवार के लिए 25 लाख रुपए की सहायता का ऐलान किया’
जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने बताया कि राज्य सरकार ने मृतक परिवार के लिए 25 लाख रुपए की सहायता का ऐलान किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हत्या का आरोपी हेड कांस्टेबल चंद्र प्रकाश शराब के नशे में था और बार-बार तंबाकू की मांग कर वैन सवार दूसरे लोगों को सोने नहीं दे रहा था। जब धर्मेंद्र कुमार ने इसका विरोध किया तो उसने उनसे झगड़ा किया और अपनी सर्विस कार्बाइन से उन्हें गोली मार दी। शिक्षक को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के विरोध में जिले के शिक्षकों ने आंदोलन किया था। उन्होंने सरकार से मृत शिक्षक के परिजन को 10 करोड रुपए का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की थी।

Related Articles

Back to top button