ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...
मध्यप्रदेश

भोपाल रेलवे में पहुंचा अजीब मामला, इंजीनियर पति ने ट्रेनों से चुराए कंबल – चादर, पत्नी ने खोल दी पोल…

भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल में एक प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर की ट्रेनों से कंबल और चादर चुराने की आदत की पोल उसकी पत्नी ने खोल दी है और चोरी किए गए चादर और कंबल का एक वीडियो भी वायरल किया है। इसके साथ ही रेलवे पुलिस से भी इस मामले की शिकायत की गई है। महिला का कहना है कि पति की इस आदत का मुझे बहुत बुरा लगा है, इसलिए इस मामले की शिकायत की है।

महिला राजस्थान की रहने वाली है और उसका निकाह उत्तर प्रदेश के कानपुर में रहने वाले अरशद नाम के व्यक्ति से हुआ है। अरशद भोपाल जिले में प्राइवेट कंपनी में काम करता है और भोपाल में किराए के मकान में रहता है। महिला ने एक वीडियो भी वायरल किया है जिसमें महिला ने कहा कि उसके घर में एक संदूक रखा हुआ था। जिसे उसका पति खोलना नहीं देता था और उसमें ताला लगा हुआ था।

 ईद की सफाई के दौरान जब महिला ने संदूक खोला तो उसमें बहुत सारे कपड़े रखे हुए थे और कपड़ों के नीचे जब उसने देखा तो उसमें रेलवे की बहुत सारी चादर रखी हुई थी और कंबल और तौलिए भी रखे हुए थे। महिला ने अपने पति से कहा कि यह चोरी का समान है इसको वापस कर दीजिए और महिला ने कहा चोरी करना गलत बात है। इसके बाद महिला ने रेलवे को कॉल किया और सारा सामान वापस लेने की बात कही इसके बाद रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी महिला के घर पहुंचे और सारा सामान लेकर वापस चले गए।

Related Articles

Back to top button