ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...
उत्तरप्रदेश

प्रिंसिपल की घिनौनी हरकत, मोबाइल पर गंदी फिल्म दिखाकर छात्राओं से करता था छेड़छाड़, हुआ गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल को गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि वो मोबाइल पर छात्राओं को अश्लील फिल्म दिखाकर उनका यौन शोषण करता था. छात्राएं प्रिंसिपल की इस हरकत की से इतना परेशान हो गई थीं कि उन्होंने स्कूल जाना ही छोड़ दिया था.

एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, आरोपी का नाम प्रताप सिंह है. वह बुलंदशहर के सरकारी प्राइमरी स्कूल में प्रिंसिपल है. फिलहाल उसे कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया है. मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. सभी पीड़ित छात्राओं की उम्र 9 से 12 साल है. छात्राओं ने अपने परिजनों के बताया था कि प्रिंसिपल उन्हें मोबाइल पर गंदी फिल्में दिखाकर छूता था और गलत हरकत करता था.

साथ ही छात्राओं से ये भी कहता था कि अगर वो इस बारे में अपने घर में बताएंगी तो वो उन्हें परीक्षा में फेल कर देगा. छात्राओं के बीच प्रिंसिपल को लेकर इतना खौफ हो गया कि उन्होंने स्कूल तक जाना छोड़ दिया. जिसके बाद छात्राओं के परिजनों ने पुलिस में प्रिंसिपल के खिलाफ मामला दर्ज करवाया.

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) रोहित मिश्रा ने बताया कि अरनिया पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (POCSO) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. मामले में आगामी कार्रवाई जारी है.

धौलपुर में भी सामने आया था केस

बता दें कि इस तरह का मामला हाल ही में राजस्थान के धौलपुर में भी सामने आया था. यहां एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाली आठवीं की छात्रा के साथ टीचर ने अश्लील हरकत की. उसने छात्रा को परीक्षा के आवेदन पत्र पर हस्ताक्षर करने के लिए स्कूल बुलाया था. इस दौरान उसके साथ छेड़छाड़ की. छात्रा ने घर पहुंचकर टीचर की घिनौनी हरकत के बारे में परिजनों को बताया. इससे परिजनों के होश उड़ गए. परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और आरोपी टीचर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई. जिसके बाद आरोपी के खिलाफ एक्शन लिया गया.

Related Articles

Back to top button