ब्रेकिंग
Abhay Chautala Statement: नूंह में होगी इनेलो की राज्यस्तरीय रैली, अभय चौटाला ने कहा— हरियाणा में बन... Gwalior Achleshwar Mahadev Trust Election 2026: अचलेश्वर महादेव न्यास चुनाव की तारीख तय; 11 अक्टूबर ... West Zone Judiciary Conference 2026: ग्वालियर में न्यायिक शिक्षा पर बड़ा आयोजन; 60 से ज्यादा जज और C... Delhi High-Tech Parking News: इलेक्ट्रिक वाहनों को पार्किंग फीस में 50 प्रतिशत की छूट, एनडीएमसी ने द... Delhi Crime News: पुलिसकर्मी बनकर 17 वर्षीय नाबालिग के साथ दरिंदगी, मुख्य आरोपी एनकाउंटर के बाद गिरफ... Monsoon Update 2026: मानसून की विदाई के बीच कई राज्यों में मूसलाधार बरसात का दौर जारी, जानें मौसम वि... CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय...
मध्यप्रदेश

बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों में मुठभेड़, 6 नक्सली ढेर

बीजापुर( सत्येंद्र शर्मा): छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सली मुठभेड़ हुई है। इसमें 6 नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है। जिले के बांसागुड़ा में सीआरपीएफ कोबरा बटालियन और DRG की संयुक्त टीम को नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी कि 50 से ज्यादा की संख्या में नक्सली चिपुरभट्टी के जंगलों में तालपेरू नदी के किनारे मौजूद है, सूचना पर सीआरपीएफ और DRG की दो अलग-अलग टीम ज्वाइंट ऑपरेशन पर निकली और उस इलाके में सर्चिंग शुरू की जिसके बाद नक्सलियों की प्लाटून 9,10 और सीआरपीएफ कोबरा फोर्स के बीच लगभग 3 घंटे तक मुठभेड़ चली। इस फायरिंग में नक्सलियों को काफी नुकसान हुआ है और फोर्स को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।

मुठभेड़ में 6 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। मारे गए नक्सलियों के पास से कुछ हथियार भी टीम ने बरामद किए हैं। मुठभेड़ के दौरान कई बार रुक रुक कर फायरिंग हुई। इस दौरान कई नक्सली भाग खड़े हुए।

बस्तर की इलाकों में लोकसभा चुनाव के प्रचार प्रसार का दौर चल रहा है। ऐसे में इतनी की संख्या में नक्सली जरूर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे लेकिन इस मुठभेड़ के बाद नक्सली बैक फुट पर नजर आ रहे हैं। वही सीआरपीएफ और DRG को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है।

Related Articles

Back to top button