ब्रेकिंग
Uttarakhand Minority Education: अल्पसंख्यक बच्चों के पाठ्यक्रम में क्या होगा बदलाव? अब शिक्षा प्राधि... Ghaziabad 3 Sisters Suicide: 'प्राची बॉस थी...', गाजियाबाद की तीन बहनों के पिता का बड़ा खुलासा, दीवार... Punjab Investment: पंजाब में निवेश करेगा हिंदुजा ग्रुप, हजारों युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के दरवाज... अंधविश्वास का खौफनाक अंत: नहीं हुई 'पैसों की बारिश' तो भड़के युवक, तांत्रिक को पीटकर लूट ले गए उसकी ... मुंबई: IIT बॉम्बे के छात्र ने हॉस्टल से छलांग लगाकर किया सुसाइड, जोधपुर में शोक की लहर; पुलिस जांच श... दिल्ली में इंसानियत शर्मसार: तड़पते शख्स की मदद के बजाय मोबाइल लूट ले गए दो लड़के, CCTV में कैद हुई ... Manipur New CM: कौन हैं युमनाम खेमचंद? जो आज बनेंगे मणिपुर के नए मुख्यमंत्री, पहली बार कुकी महिला को... ममता बनर्जी vs चुनाव आयोग: बंगाल SIR केस पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, खुद दलीलें पेश कर सकती हैं ... शहजाद पूनावाला की मां का एक्सीडेंट: कार की टक्कर से गंभीर चोटें, सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती कौन था सुपारी किलर बनारसी यादव? गाजीपुर से सोनभद्र तक दहशत, काशी में यूपी एसटीएफ ने किया एनकाउंटर
उत्तरप्रदेश

मुख्तार अंसारी की मौत के बाद आखिर क्यों ट्रेंड करने लगे आजम खान?

यूपी की बांदा जेल में बंद माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की गुरुवार रात दिल का दौरा पड़ने के बाद मौत हो गई. इस मौत पर लगातार सवाल भी उठ रहे हैं. मेडिकल रिपोर्ट से इतर मुख्तार का परिवार पहले से ही प्रशासन पर उसकी हत्या की प्लानिंग का आरोप लगाता रहा है. इस संबंध में मुख्तार ने कोर्ट को होली से पहले चिट्ठी लिखकर जेल में धीमा जहर देने की बात कही थी. मुख्तार की मौत भले ही अब सवालों के घेरे में हो लेकिन सोशल मीडिया पर आजम खान तेजी से ट्रेंड करने लगे हैं. सपा के नेता आजम खान की सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं और उन्हें किसी दूसरी जेल में शिफ्ट करने की मांग कर रहे हैं.

मुख्तार अंसारी की मौत पर भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने सपा नेता और पूर्व मंत्री आजम खान को लेकर बड़ा बयान दिया है. चंद्रशेखर ने तुरंत जेल में बंद आजम खान की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है. भीम आर्मी चीफ ने आजम खान की जान को खतरा बताया है. इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि आजम खान के परिवार के सभी लोगों को एक जेल में शिफ्ट करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि मैं पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की मौत के बाद से आजम खान को लेकर काफी चिंतित हूं. जेल के अंदर उनके स्वास्थ्य का भी सही से ख्याल नहीं रखा जा रहा है. चंद्रशेखर ने कहा कि जेल में आजम खान के साथ ज्यादतियां हो रही हैं. सरकार के इशारे में कुछ भी किया जा सकता है. मुख्तार अंसारी ने भी कई बार गुहार लगाई थी लेकिन किसी ने भी उनकी बात नहीं सुनी.

एक अन्य यूजर ने लिखा है कि सुनने में आ रहा है कि सीतापुर जेल में बंद आजम खान की तबीयत बिगड़ती जा रही है.

एक्स पर मुख्तार की मौत के बाद यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से जुड़े कई वीडियो भी शेयर किए जा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद जैसे गुंडे के लिए योगी बाबा ने कहा था, मिट्टी में मिला दूंगा. मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद तो गया लेकिन कोई बता रहा था कि आजम खान भी सदमें में है? खैर आजम खान पर अल्लाह ताला अपनी मेहरबानी बनाए रखें. योगी बाबा जो बोलते हैं वह डेफिनेटली करते हैं.

आजम खान की सुरक्षा बढ़ाने की हो रही मांग

बसपा की कार्यकर्ता ने ट्वीट करते हुए सपा नेता आजम खान की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है. उन्होंने लिखा इस तरह तो आजम खान साहब भी जेल में सुरक्षित नहीं हैं, उनके साथ कभी भी ऐसी घटना हो सकती है. सपा नेता आईपी सिंह ने लिखा, सुप्रीम कोर्ट से मेरी व्यक्तिगत अपील है कि 8 बार के विधायक, सांसद और अनेकों बार कैबिनेट मंत्री रहे आजम खान को फौरन उत्तर प्रदेश की जेल से गैर बीजेपी शासित राज्य में शिफ्ट किया जाए. उनके साथ ही अगली गंभीर साजिश हो सकती है.

Related Articles

Back to top button