ब्रेकिंग
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: ईरान के दिवंगत नेता अली खामेनेई का अंतिम संस्कार 4 जुलाई से; मशहद मे... Delhi Crime News: त्रिलोकपुरी में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दरिंदगी; ईंट से हमला कर दिया दुष्कर्म, ... Global Kashmiri Pandit Conclave: 'वापसी ही सबसे सच्ची जीत है', श्रीनगर में बोले उपराज्यपाल मनोज सिन्... Maharashtra Politics: उद्धव ठाकरे ने बुलाई सांसदों की आपात बैठक; क्या शिवसेना (UBT) में टूट की है तै... Banke Bihari Temple News: क्या जर्जर हो रहा है बांके बिहारी मंदिर? दरारों की चर्चाओं के बीच हाई पावर... TMC Crisis in Bengal: तृणमूल कांग्रेस में बड़ी टूट के संकेत; सुदीप बंद्योपाध्याय के बागी खेमे में शाम... Next Chief of Army Staff: जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह लेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ; केंद्र सरकार ... NEET Re-Exam Update: परीक्षा में छात्रों को मिलेगा 15 मिनट का अतिरिक्त समय; शिक्षा मंत्री ने दी बड़ी ... Kainchi Dham Traffic Plan: कैंची धाम मेले के लिए प्रशासन का रूट चार्ट जारी; मंदिर तक सिर्फ शटल से मि... Broken Hair Vastu Tips: क्या टूटे बालों को इधर-उधर फेंकना अशुभ है? जानें इसके पीछे का ज्योतिषीय कारण
दिल्ली/NCR

हमपर 3,567 करोड़ की पेनल्टी लगाई गई, तानाशाही कर रहे पीएम मोदी’, रामलीला मैदान में गरजे खरगे

दिल्ली के रामलीला मैदान में आज विपक्षी दल गठबंधन ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) की मेगा रैली का आयोजन हो रहा है। इस रैली में  शिरकत के लिए राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी, तेजस्वी यादव, शरद पवार और उद्धव ठाकरे समेत कई नेता मंच पर मौजूद हैं। रैली में मंच से बोलते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि दो बहनें हिम्मत से लड़ रही हैं तो भाई कैसे पीछे रहेंगे। इसके बाद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने भी मंच से रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आपका केजरीवाल शेर है, क्या उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।

LIVE Update: 

मोदी जी तानाशाही विचारधारा वाले- खरगे 
रामलीला मैदान में हो रही इंडिया गठबंधन की रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि इतने सारे नेता एक मंच पर इस देश को बचाने के लिए, देश की एकता, लोकतंत्र को बचाने और संविधान को बचाने के लिए एक मंच पर आए हैं। मोदी जी तानाशाही विचारधारा वाले हैं। खड़गे ने बताया कि जब पीएम मोदी से उनकी मुलकात हुई तो उन्हें बताया कि देश में निष्पक्ष चुनाव नहीं हो रहा है और कांग्रेस के खाते में जो पैसे थे वो पहले ही चोरी हो गए हैं। खड़गे ने बताया कि 3,567 करोड़ रुपये की पेनल्टी हमपर लगाई है।

मोदी चुनाव में मैच फिक्सिंग करने की कोशिश कर रहे
INDIA गठबंधन की ‘महारैली’ को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “आज कल IPL के मैच चल रहे हैं। आप सबने मैच फिक्सिंग शब्द सुना है। उन्होंने कहा किस तरह से मैच में बेइमानी करके मैच जीता है। हमारे सामने लोकसभा का चुनाव है। अंपायर मोदी जी ने चुना है। मोदी इस चुनाव में मैच फिक्सिंग करने की कोशिश कर रहे हैं। ये जो उनका 400 पार का नारा है वो बिना मैच फिक्सिंग के 80 पार नहीं हो सकता है।

‘नेताओं को जेल में डाला जा रहा’
राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी है। हमारे सभी बैंक अकाउंट बंद कर दिए गए हैं। चुनाव के बीच में देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी के बैंक अकाउंट बंद कर दिए। हमारे सारे संसाधनों को बंद कर दिया गया। ये कैसा चुनाव हो रहा है? नेताओं को जेल में डाला जाता है। ये मैचफिक्सिंग करने की कोशिश की जा रही है। ये मैचफिक्सिंग पीएम मोदी और हिंदुस्तान के 3-4 सबसे बड़े अरबपति मिलकर कर रहे हैं।

‘ये लड़ाई संविधान को बचाने की लड़ाई है’
कांग्रेस नेता ने कहा हिंदुस्तान के संविधान को हिंदुस्तान की गरीब जनता के हाथ से छीनने के लिए ये मैचफिक्सिंग की जा रही है। जिस दिन ये संविधान खत्म हो गया, उस दिन ये हिंदुस्तान नहीं बचेगा। ये जो संविधान है हिंदुस्तान की जनता की आवाज है। यही इनका(भाजपा) लक्ष्य है। ये सोचते हैं कि धमकाकर और डराकर पुलिस, CBI, ED, IT के साथ देश चलाया जा सकता है। आप हिंदुस्तान की आवाज को नहीं दबा सकते हो। इस आवाज को कोई नहीं दबा सकता। ये लड़ाई संविधान को बचाने की लड़ाई है।”

अरविंद केजरीवाल ने दी छह गारंटी
रामलीला मैदान में महारैली में अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने जेल से उनका संदेश पढ़ा। सुनीता केजरीवाल ने कहा, ”मैं आज वोट नहीं मांग रही हूं। मैं 140 करोड़ भारतीयों को नया भारत बनाने के लिए आमंत्रित करती हूं। भारत हजारों साल पुरानी सभ्यता वाला एक महान देश है। मैं मां के बारे में सोचती हूं जेल के अंदर से भारत और वह दर्द में है। आइए एक नया भारत बनाएं। अगर इंडिया एलायंस को मौका दिया जाए तो हम एक नया भारत बनाएंगे। सीएम का संदेश के पढ़ते हुए सुनीता केजरीवाल ने बताया कि उन्होंने देश को छह गारंटी दी है।

  1. पूरे देश में बिजली कटौती नहीं होगी।
  2. गरीबों के लिए बिजली मुफ्त होगी।
  3. हम हर गांव में सरकारी स्कूल बनाएंगे।
  4. हम हर गांव में मोहल्ला क्लिनिक बनाएंगे। हर जिले में विशेष सरकारी अस्पताल बनाएंगे। हर किसी को मुफ्त इलाज मिलेगा।
  5. किसानों को फसल का सही दाम दिया जाएगा।
  6. दिल्ली के लोगों ने 75 साल तक अन्याय सहा है। हम दिल्ली को राज्य का दर्जा देंगे। हम इन 6 गारंटियों को 5 साल में पूरा करेंगे। मैंने सारी योजना बना ली है कि इन गारंटियों के लिए पैसा कहां से आएगा।

आपका केजरीवाल शेर है, क्या उन्हें इस्तीफा देना चाहिए?
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने मंच से रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा, ”केजरीवाल ने जेल से आपके लिए एक संदेश भेजा है। इस संदेश को पढ़ने से पहले मैं आपसे कुछ पूछना चाहती हूं। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरे पति को जेल में डाल दिया, क्या प्रधानमंत्री ने सही काम करो? क्या आप मानते हैं कि केजरीवाल जी एक सच्चे देशभक्त और ईमानदार व्यक्ति हैं? ये भाजपा वाले कह रहे हैं कि केजरीवाल जी जेल में हैं, उन्हें इस्तीफा देना चाहिए। क्या उन्हें इस्तीफा देना चाहिए? आपका केजरीवाल शेर है, करोड़ों लोगों के मन में बसते हैं। वे केजरीवाल को ज्यादा दिन तक ये जेल में नहीं रख पाएंगे।”

‘दो बहनें हिम्मत से लड़ रही हैं तो भाई कैसे पीछे रहेंगे’
महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा, ”एक देश और एक व्यक्ति की सरकार देश के लिए मुश्किल बन जाएगा। ये देश तानाशाही की ओर चल रहा है, यह सिर्फ आशंका नहीं बल्कि सच्चाई है।” उन्होंने कहा कि अगर दो बहनें हिम्मत से लड़ रही हैं तो भाई कैसे पीछे रहेंगे. उन्होंने यह बात सुनीता केजरीवाल और कल्पना सोरेन को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने नारे भी लगाए, “अबकी बार, भाजपा तड़ीपार।”

उद्धव ठाकरे ने कहा, “मैं सुनीता केजरीवाल और कल्पना सोरेन से कहना चाहता हूं कि हम आपके साथ खड़े हैं।” उन्होंने कहा, “मैं बीजेपी को अपने बैनरों पर लिखने की चुनौती देता हूं – हमारे तीन सहयोगी ईडी-सीबीआई-इनकम टैक्स हैं। अब भारत में गठबंधन सरकार लाने का समय आ गया है। हम यहां लोकतंत्र की रक्षा के लिए हैं। उन्होंने अरविंद जी, हेमंत जी पर आरोप लगाए और उन्हें सलाखों के पीछे डाल दिया।”

रामलीला मैदान में महारैली से उद्धव ठाकरे ने कहा, “अब, उनका (बीजेपी का) सपना 400 (सीटें) पार करने का है… अब समय आ गया है कि एक पार्टी और एक व्यक्ति की सरकार को जाना होगा… हम यहां चुनाव प्रचार के लिए नहीं हैं, हम यहां लोकतंत्र की रक्षा के लिए हैं। भाजपा ने उन लोगों को धोया, जिन पर उन्होंने कभी भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। उन्होंने उन्हें वॉशिंग मशीन में धोया और साफ कर दिया। भ्रष्टाचारियों से भरी पार्टी कैसे सरकार चला सकती है? भाजपा इस रैली को ठगों की रैली कह रही है।

Related Articles

Back to top button