ब्रेकिंग
बबरी बाईपास हाईटेक नाके पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 83 ग्राम हेरोइन के साथ महिला समेत 3 गिरफ्तार पंजाब और हरियाणा विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी: ई-मेल मिलते ही मचा हड़कंप Ludhiana Crime News: पक्खोवाल रोड पर बर्थडे पार्टी में खूनी संघर्ष, आहाते में फायरिंग से बीच-बचाव कर... Ludhiana F&CC Meeting: लुधियाना में 150 करोड़ के 187 विकास प्रस्तावों को मंजूरी की तैयारी, 14 सितंबर... Amity University Ranchi Violence: छात्र से मारपीट, नकदी-सोने का लॉकेट छीनने का आरोप; विधायक पुत्र सम... Ranchi Cyber Fraud: बैंक अफसर बनकर शेयर बाजार में निवेश का झांसा, कांके के मंगरा उरांव से 9.20 लाख क... Jharkhand Agriculture Scheme: महिला किसानों की आय बढ़ाएगी हेमंत सरकार, पशुपालन, मछली पालन और बागवानी... Latehar Sadar Block: कभी भी ध्वस्त हो सकती है गुरगु पुलिया, ग्रामीणों ने की मरम्मत की मांग; DDC ने द... झारखंड हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 6 माह के भीतर दोबारा JET परीक्षा आयोजित करने का आदेश Womens Asia Cup: हरमनप्रीत ब्रिगेड का दबदबा, रन में शेफाली तो विकेट में दीप्ति नंबर-1; भारत के नाम द...
उत्तरप्रदेश

पिता बना हैवान! पहले 15 साल की मासूम बेटी का काटा गला फिर उठाया ये खौफनाक कदम

Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आपका दिल दहल जाएगा। जहां बहराइच शहर के मोहल्ला वजीरबाग निवासी एक सफाई कर्मी ने पत्नी के ड्यूटी पर जाते ही अपनी सौतेली बेटी और पुत्र का गला चाकू से काट दिया। इसके बाद अपने गले पर भी चाकू से वार किया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बेटी की इलाज के दौरान मौत हो गई। एसपी और एएसपी नगर ने निरीक्षण किया है।

जानिए, क्या है पूरा मामला?
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कोतवाली नगर के मोहल्ला वजीरबाग निवासी पिंकी पत्नी राजा वाल्मीकि सफाई कर्मी है। पिंकी के पति की मौत 8 साल पहले हो चुकी है। जिस पर पिंकी ने जरवल नगर पंचायत के मोहल्ला मीरगंज निवासी संतोष पुत्र बंशी लाल से विवाह किया है। पिंकी को पहले पति से तीन बच्चे हैं। रविवार सुबह 8 बजे पिंकी सफाई के लिए नगर पालिका ड्यूटी के लिए चली गई। जबकि उसका पति और बच्चे घर पर थे। सुबह 9 बजे पति संतोष ने अपनी सौतेली बेटी रिया उर्फ तानी (15) बेटे पूरन वाल्मीकि पर चाकू से गले पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे रिया घायल होकर जमीन पर गिर गई। इसके बाद रिया के सौतेले पिता ने अपने गले पर चाकू से वार किया।

दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती
बताया जा रहा है कि आसपास के लोगों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल में सुबह 9.25 बजे भर्ती कराया गया। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध महर्षि बालार्क जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों की टीम ने इलाज शुरू किया। सुबह 11 बजे किशोरी की मौत हो गई। जबकि किशोरी के भाई का इलाज चल रहा है। जिला अस्पताल में मौजूद लड़की के मामा रवि का कहना है कि परिवार का मामला है। लेकिन हमला क्यों किया, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। वहीं अपने एक बेटे पर पिता ने कोई हमला नहीं किया। इसको लेकर भी सवाल उठ रहा है।

पति की दिमागी हालत ठीक नहीं: पत्नी
उधर घटना की जानकारी मिलने पर एसपी वृंदा शुक्ला, एएसपी नगर रामानंद कुशवाहा, कोतवाल मनोज कुमार पांडे और सीओ सिटी राजीव सिसोदिया ने मौके पर पहुंच कर जांच की। कोतवाल ने बताया कि तहरीर के बाद केस दर्ज किया जायेगा। शव पोस्टमार्टम को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। सौतेले पिता के हमले में घायल लड़की और उसके भाई को उसके मामा लेकर आए। जिला अस्पताल में डॉक्टर रामेंद्र त्रिपाठी ने इमरजेंसी ओटी में सर्जन डॉक्टर सौरभ अग्रहरी, डॉक्टर रविकांत ईएनटी सर्जन, शिव मदन जेआर सर्जरी, डॉक्टर रंजीत, फार्मसिस्ट विवेक सिंह की टीम ने आपरेशन कर इलाज शुरू हुआ। ट्रीटमेंट होते ही एक घंटे में मौत हो गई। हमले की जानकारी मिलते ही रिया की मां पिंकी जिला अस्पताल पहुंच गई। उसका कहना है कि पति की दिमागी हालत ठीक नहीं है। उनका इलाज दो साल से चल रहा है। शायद इसी के चलते हमला किया है।

Related Articles

Back to top button